फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: The judicial commission asked the RI and control room personnel

अतीक-अशरफ हत्याकांड : आरआई व कंट्रोल रूमकर्मियों से न्यायिक आयोग ने पूछा, कितने बजे मिली सूचना

Mon, 03 Jul 2023 10:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय आयोग के सदस्य एक दिन पहले शहर पहुंचे थे। रविवार सुबह रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर व जिला कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारियों को सर्किट हाउस में तलब किया गया।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: The judicial commission asked the RI and control room personnel
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने रविवार को रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर व जिला कंट्रोल रूमकर्मियों से पूछताछ की। पूछा कि घटना की सूचना कितने बजे मिली और इसके कितनी देर बाद यह सूचना प्रसारित की गई। यही नहीं सूचना मिलने के कितनी देर बाद रिजर्व लाइन से फोर्स रवाना की गई। बयान दर्ज करने के बाद शाम को आयोग की टीम वापस चली गई।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय आयोग के सदस्य एक दिन पहले शहर पहुंचे थे। रविवार सुबह रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर व जिला कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारियों को सर्किट हाउस में तलब किया गया। इसके बाद सदस्यों ने उनसे एक-एक कर घटना के संंबंध में सवाल पूछने शुरू किए। डीसीआर कर्मियों से पूछा कि उन्हें घटना की सूचना कितने बजे मिली।
विज्ञापन


सूचनादाता कौन था और इसके बाद उन्होंने क्या किया। उधर आरआई से पूछा कि उन्हें कितने बजे सूचना मिली। इसके कितनी देर बाद फोर्स रवाना की गई। पूछताछ के साथ ही आयोग ने बयान भी दर्ज किए। इसके बाद शाम को सभी सदस्य रवाना हो गए। आयोग के रवाना होने से पहले पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दौर में जांच, जल्द सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

न्यायिक आयोग अभी तक 60 लोगाें से पूछताछ कर चुका है। इनमें कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ ही मीडियाकर्मियों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ हुई है। इनके शपथपत्र भी लिए गए हैं। बयानों का घटना के वीडियो फुटेज से मिलान भी किया जा चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि आयोग की जांच अब अंतिम दौर में है। 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद 16 अप्रैल को तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था। आयोग को दो महीने में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन यह समय सीमा बीत गई। फिर, आयोग में दो सदस्य और बढ़ाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed