अतीक-अशरफ हत्याकांड : न्यायिक आयोग के एक सदस्य पहुंचे, अन्य सदस्यों के बुधवार को आने की संभावना
घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों, अफसरों, मेडिकल स्टाफ, मीडियाकर्मियों व स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है। इसके साथ ही बयान के संबंध में शपथपत्र भी लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग मंगलवार को फिर शहर आएगा। यहां पहुंचकर आयोग अपनी जांच को आगे बढ़ाएगा। इस मामले में घटना से संबंधित ज्यादातर लोगों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय आयोग पहले भी कई बार शहर आ चुका है। मंगलवार को सिर्फ एक ही सदस्य प्रयागराज पहुंचे। शेष सदस्यों के बुधवार को आने की संभावना है। इसके बाद जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों, अफसरों, मेडिकल स्टाफ, मीडियाकर्मियों व स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है। इसके साथ ही बयान के संबंध में शपथपत्र भी लिए गए हैं। इसके अलावा क्राइम सीन रीक्रिएशन समेत अन्य जांचें भी कराई जा चुकी हैं। आयोग के पांचाें सदस्य मंगलवार से फिर जांच को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या के अगले ही दिन शासन ने मामले की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद इस आयोग में दो सदस्य बढ़ाए गए। इसे दो महीने में रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन बाद में सितंबर तक समय सीमा बढ़ाई गई। सितंबर में एक बार फिर तीन महीने के लिए समय सीमा को बढ़ाया गया। माना जा रहा है कि अब आयोग की जांच अंतिम दौर में है और जल्द ही इसे पूरा कर रिपोर्ट शासन को सौंपा जा सकता है।