{"_id":"642f200704516799ed0f3443","slug":"atiq-ahmed-s-henchman-asked-for-extortion-of-one-million-from-the-lawyer-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अतीक अहमद के गुर्गे ने वकील से मांगी दस लाख की रंगदारी, कहा- उमेश पाल जैसा होगा हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अतीक अहमद के गुर्गे ने वकील से मांगी दस लाख की रंगदारी, कहा- उमेश पाल जैसा होगा हश्र
Fri, 07 Apr 2023 01:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:22 AM IST
सार
अतीक अहमद के इनामी गुर्गे असाद ने एक वकील से दस लाख की रंगदारी मांगी और धमकाया कि मारकर फेंक दिया जाएगा। शांति से वकालत करो। उमेश पाल भी वकालत करता था।
विज्ञापन
मांगी रंगदारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद के इनामी गुर्गे असाद ने एक वकील से दस लाख की रंगदारी मांगी और धमकाया कि मारकर फेंक दिया जाएगा। शांति से वकालत करो। उमेश पाल भी वकालत करता था। वकील की तहरीर पर करेली थाने में असद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हिम्मतगंज खुल्दाबाद के रहने वाले अधिवक्ता वकार अहमद के साले ने करेली के बीरमपुर में जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को वकार अपने छोटे भाई मोहम्मद अहमद एडवोकेट के साथ वह जमीन देखने गए थे। वहां पर इरशाद अली उर्फ पुल्लू तथा अन्य लोग आ गए। बोले कि अगर इस जमीन पर घर बनवाना है तो दस लाख रंगदारी देनी होगी। इरशाद और असाद इस इलाके की पूरी जमीन के मालिक हैं। जब वकार ने विरोध किया तो उनकी कपनटी पर पिस्टल लगा दिया गया।
विज्ञापन
धमकाया कि मारकर फेंक देंगे। फिर अपने मोबाइल से असद को व्हाट्सएप कॉल किया। असाद ने भी धमकाते हुए कहा कि शांति से वकालत करते रहो। उमेश पाल भी वकालत करता था। उसका क्या अंजाम हुआ। घबराए वकार अपने भाई के साथ वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
करेली थाने में भी तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राम आसरे यादव ने बताया कि वकार अहमद की तहरीर पर इरशाद अली उर्फ पुल्लू, असाद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। असाद पहले से ही वांटेड है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।