फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed Rs 200 per day, mafia made owner of property worth crores

Atiq Ahmed : 200 रुपये दिहाड़ी, माफिया ने बना दिया करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Sun, 05 Nov 2023 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

हूबलाल लालापुर के मानपुर गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में जब इस संपत्ति का बैनामा हुआ, तब वह 200 रुपये की दिहाड़ी पर काम करता था। उन दिनों वह अपने गांव के धीरेंद्र सिंह के घर पर काम कर रहा था।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Rs 200 per day, mafia made owner of property worth crores
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद ने अपराध से अर्जित काली कमाई खपाने के लिए 200 रुपये दिहाड़ी के राजमिस्त्री को करोड़ों की जमीन का मालिक बना दिया। जबरन बुलाकर उसके नाम रजिस्ट्री करा दी। यह भी कहा कि वह जब भी कहेगा, जमीन उसके नाम करना होगा। धमकाया भी कि इस बारे में कहीं भी मुंह खोला तो जान से जाओगे। यह खुलासा खुद माफिया की बेनामी संपत्ति के मालिक राजमिस्त्री ने किया है।

विज्ञापन


हूबलाल लालापुर के मानपुर गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में जब इस संपत्ति का बैनामा हुआ, तब वह 200 रुपये की दिहाड़ी पर काम करता था। उन दिनों वह अपने गांव के धीरेंद्र सिंह के घर पर काम कर रहा था। धीरेंद्र ने उसे राशिद पुत्र हारून निवासी खेडुआ, पिपरी कौशाम्बी से कराई जो अतीक के गुर्गे असद कालिया का मामा था। इसके बाद राशिद ने उसे असद कालिया से मिलवाया। इसके बाद असद उसे अतीक अहमद के घर ले गए। वहां जमीन के मालिक पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


वहां अतीक ने कहा था कि जमीन के मालिक अनुसूचित जाति के हैं, ऐसे में वह उनकी जमीन अपने नाम से नहीं खरीद सकता। इसलिए इनकी जमीन का बैनामा वह उसके नाम कराएगा। डराया भी कि इस बैनामे का जिक्र कहीं भी किया तो जान से मारे जाओगे। हूबलाल ने पुलिस को बताया कि यही वजह थी कि वह चुप रहा। अतीक की मौत के बाद उसमें हिम्मत जगी और फिर उसने पुलिस से संपर्क कर इस बैनामे के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 थी विक्रेताओं की संख्या, नकद में दी थी रकम

हूबलाल ने पुलिस को बताया कि कुल 16 आराजी की लगभग 25 बीघा जमीन का बैनामा अतीक ने उसके नाम कराया था। इन सभी 16 विक्रेताओं को अतीक ने नकद में पैसा दिया था। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में मानपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह व राशिद निवासी पिपरी से भी पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने हूबलाल को असद कालिया से मिलवाने और फिर अतीक अहमद के घर ले जाने की बात बताई।

बीपीएल कार्ड धारक है हूबलाल

हूबलाल ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बीपीएल कार्ड धारक है। उसकी पत्नी कमला देवी के नाम से राशन कार्ड बना है। पिता के नाम से छह बिस्वा जमीन थी जो तीन भाइयों में बराबर बांटी गई। इस तरह से वह सिर्फ दो बिस्वा पैतृक जमीन का मालिक है। उसने यह भी बयान किया कि उसकी आर्थिक स्थिति कभी ऐसी नहीं रही कि वह करोड़ों की संपत्ति खरीद सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed