फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed Murder Shaista not surrender in court yet lawyer told important thing about Shaista surrender

Atiq Ahmed: शाइस्ता चाहे भी तो नहीं कर सकती सरेंडर? अभी उसने नहीं किया ये काम, वकील से बातचीत में खुलासा

Fri, 21 Apr 2023 05:40 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 05:40 PM IST
सार

बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। इसके बाद शौहर और देवर की हत्या के बाद आखिरी बार चेहरा भी देखने नहीं पहुंची। अब तक जानकारी मिल रही थी कि अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता को बचाने में जुटा है।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Murder Shaista not surrender in court yet lawyer told important thing about Shaista surrender
वकील विजय मिश्रा और अतीक की पत्नी शाइस्ता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के कोर्ट में सरेंडर करने की खबरों पर उनके वकील विजय मिश्रा ने विराम लगा दिया है। अभी तक ऐसा माना जा रहा था कि शाइस्ता और बमबाज गुड्डू मुस्लिम जल्द सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की जोरों से तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने कहा है कि शाइस्ता परवीन ने ऐसा कोई समर्पण आवेदन जमा नहीं किया है। ये सिर्फ अफवाहें हैं कि शाइस्ता परवीन सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था। 

विज्ञापन

बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। इसके बाद शौहर और देवर की हत्या के बाद आखिरी बार चेहरा भी देखने नहीं पहुंची। अब जानकारी मिल रही है कि अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता को बचाने में जुटा है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है वह गुड्डू मुस्लिम या शाइस्ता के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अभी तक दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम दिल्ली या गुजरात में सरेंडर कर सकते हैं। वहीं, सरेंडर की चर्चाओं के बीच यूपी एसटीएफ की टीम भी अलर्ट हो गई है। दिल्ली और गुजरात के लिए टीम भेज दी गई हैं। ताकि सरेंडर करने के बाद दोनों को प्रयागराज लाया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम और अतीक की पत्नी शाइस्ता साथ में हैं। अब दोनों के आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर यूपी पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया हुआ है, जबकि शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है। शाइस्ता परवीन को उमेश पाल हत्याकांड की साजिशकर्ता बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed