फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq ahmed house in silence Prayagraj UP

यूपी: अतीक के घर पसरा रहा सन्नाटा, करीबी पहुंचे जेल

Fri, 19 Jul 2019 06:15 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 19 Jul 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Atiq ahmed house in silence Prayagraj UP
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई टीम की छापेमारी के दूसरे दिन गुरुवार को अतीक अहमद के चकिया स्थित घर पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ रिश्तेदार घर पर पहुंचे थे। अतीक को जानने वाले तमाम लोग घर आने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन परिवारवालों ने सबको मना कर दिया। पुलिस की गाड़ियां चकिया, कसारी-मसारी और अन्य इलाकों में दिन भर एहतियातन घूमती रहीं। 

विज्ञापन


बुधवार को अतीक के चकिया स्थित घर और दफ्तर में 11 घंटे तक सीबीआई ने छापेमारी की थी। छापेमारी में अतीक के साले जकी अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई टीम सुबह साढ़े सात बजे अतीक के घर पहुंची तो फिर साढ़े छह बजे के बाद ही बाहर निकली थी। इस दौरान बाहर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर आने दिया गया और घर से किसी को जाने दिया गया था।
विज्ञापन


अतीक के तमाम रिश्तेदार और वकील बाहर से लौटा दिए गए। सीबीआई टीम के जाने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की बहनें तथा जकी के परिवार वाले घर पहुंच गए थे। उसके अलावा करीबी वकीलों को ही घर में जाने दिया गया था। गुरुवार को भी सुबह से ही वहां सन्नाटा पसरा रहा। अतीक के जितने भी जानने वाले थे, सभी उनके घर फोन कर हाल चाल ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोगों ने घर आकर मिलने के लिए कहा लेकिन सभी को मना कर दिया गया। सिर्फ शाइस्ता के मायके वाले और कुछ करीबी रिश्तेदारों और वकीलों के अलावा घर में और कोई नहीं गया। सुबह से ही दरवाजा बंद था। पुलिस की गाड़ियां चकिया और कसारी मसारी में कल से ही घूम रही थीं। प्रभारी इंस्पेक्टर खुल्दाबाद ने बताया कि पुलिस चकिया इलाके में लगातार गश्त कर रही थी। अतीक के वकील सौलत खां ने बताया कि सरकार अतीक अहमद के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पूरी एजेंसियों को लगा दिया गया है। परिवार वालों को भी परेशान किया जा रहा है। जल्द ही मानवाधिकार आयोग से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी। 

ऑफिस खुला, होती रही सीबीआई छापे की चर्चा 

गुरुवार को अतीक अहमद का चकिया स्थित ऑफिस खुला तो वहां लोग इकट्ठे हो गए। दोपहर तक वहां सिर्फ सीबीआई छापे की चर्चा होती रही। इस समय अतीक के परिवार में कोई भी बड़ा शख्स घर पर मौजूद नहीं है। अतीक जेल में है। अशरफ फरार है। बड़ा बेटा उमर भी बाहर है। उसके खिलाफ भी मोहित जायसवाल मामले में रिपोर्ट दर्ज है। लोगों में चर्चा हो रही थी कि आखिर अब परिवार देखेगा कौन। 

अतीक की पत्नी की तबियत खराब, बच्चे गए थे स्कूल 

अतीक अहमद के वकील सौलत खां ने बताया कि शाइस्ता परवीन को माइग्रेन है। छापे के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी। आज भी उनकी तबियत खराब थी। दूसरे नंबर का बेटा अली उनकी देखभाल के लिए घर में था। बाकी के तीन बच्चे स्कूल गए थे। सौलत ने बताया कि सीबीआई जांच में परिवार ने पूरी तरह सहयोग किया। जो भी कागजात मांगे गए थे, सभी की जानकारी टीम को दे दी गई।


हर जुबान पर सीबीआई छापेमारी के चर्चे 

चकिया और कसारी मसारी इलाके में बुधवार को छापे के दौरान लगभग सारी दुकानें बंद थीं। आस पास के लोग भी सहमे थे। वे भी अपने घरों में कैद हो गए थे। सीबीआई की भारी भरकम टीम के साथ कई थानों की फोर्स, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की मौजूदगी से क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकानें बंद कर दी थीं। गुरुवार को दिन में दुकानें खुलीं तो सिर्फ सीबीआई छापे की चर्चा होती रही। इलाके में अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed