{"_id":"628a7ea98747d227102429db","slug":"atiq-ahmed-another-case-filed-against-for-making-illegal-boundary-wall-many-close-ones-also-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed : अवैध बाउंड्रीवाल बनाने में अतीक पर एक और केस दर्ज, कई करीबी भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed : अवैध बाउंड्रीवाल बनाने में अतीक पर एक और केस दर्ज, कई करीबी भी नामजद
Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
सार
पीडीए के अवर अभियंता बीएन सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि सूचना मिलने पर 28 मार्च को दोबारा इस बाउंड्रीवाल और टिन शेड को ढहाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अतीक की ओर से ही यह निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर धूमनगंज थाने में एक और केस दर्ज कराया गया है। यह केस विकास प्राधिकरण की ओर से लिखाया गया है। आरोप है कि चकिया स्थित अपने आवास की जमीन पर पूर्व में अवैध तरीके से बनाई गई बाउंड्रीवाल और टिनशेड को अतीक ने फिर बनवा लिया। जबकि बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से निर्माण के मामले में इसे ध्वस्त कराया जा चुका था।
विज्ञापन
पीडीए के अवर अभियंता बीएन सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि सूचना मिलने पर 28 मार्च को दोबारा इस बाउंड्रीवाल और टिन शेड को ढहाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अतीक की ओर से ही यह निर्माण कराया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन