Prayagraj : एक करोड़ की रंगदारी मांगने में अतीक समेत 13 पर केस, बेटा अली और गुर्गा असाद कालिया भी नामजद
माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 लोगों पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों में अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 लोगों पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों में अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया भी शामिल है। धूमनगंज निवासी साबिर का आरोप है कि रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसे पीटा व जान से मारने की धमकी दी। धूमनगंज पुलिस जांच में जुटी है।
जाफरी कॉलोनी, धूमनगंज निवासी साबिर ने आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को शाम अतीक का गुर्गा असाद कालिया व चचेरा भाई असलम मंत्री उसके घर आए और कहा कि चलो भाई ने गुजरात बुलाया है। मना करने पर गालियां देते हुए मारापीटा।
इससे पहले 14 अप्रैल 2019 को भी उसके चकिया कसारी मसारी स्थित पैतृक घर पर आकर अली, असाद कालिया, शकील, शाकिर, सबी,अब्बास, फैजान, सैफ, नामी, अफ्फान, महमूद, माऊद व असलम मंत्री ने पिस्टल सटाकर फोन थमाया और अतीक से बात करने को कहा।
मना करने पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें वह जान बचाकर किसी तरह भागा। आरोप है कि अतीक के खिलाफ मुकदमे में पैरवी न करने के लिए उसे धमकाया गया। धूमनगंज प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
16 महीने से फरार है असाद, वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दो गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे लोग एक घर का दरवाजा तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। भुक्तभोगी का कहना है कि यह उसके चकिया स्थित पैतृक घर पर हुई घटना का वीडियो है। बता दें कि इस मामले में आरोगी बनाया गया असाद कालिया 16 महीने से फरार है। इससे पहले तक वह करेली के दो व पूरामुफ्ती के एक मुकदमे में वांछित है।