{"_id":"5d14e3f68ebc3e3c655a1edd","slug":"ateeque-ahmad-city-news-ald2478710113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज धोखाधड़ी में विवेचक तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
- फोटो : Au
Link Copied
पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में विवेचक तलब
विज्ञापन
प्रयागराज। फर्जी बैनामा कराने में पूर्व सांसद अतीक अहमद पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने विवेचक एसएसआई अनूप कुमार को तलब किया है। कोर्ट ने प्रकरण में अभियुक्त अच्छे उर्फ रुखसार अहमद, रफात उल्लाह, आईयू मलिक और वकार रिजवी के गैर हाजिर रहने पर गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। अतीक अहमद साबरमती अहमदाबाद जेल में बंद हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 11 जुलाई 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता को सुनकर दिया है।
प्रकरण कर्नलगंज थाने का है। पूर्व विधायक सईद अहमद ने अतीक अहमद सहित अन्य के खिलाफ फर्जी बैनामा कराने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा आठ सितंबर 2009 को दर्ज कराया था। प्रकरण में आरोप तय किया जाना है। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोप पत्र का अवलोकन किया तो पाया कि अभियुक्तों के विवरण में विवेचक ने त्रुटि की है। आरोप पत्र में की गई गलती के संबंध में कोर्ट ने स्थित स्पष्ट करने के लिए विवेचक को तलब किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक अन्य प्रकरण में भी विवेचक अनूप कुमार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।