फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeque Ahmad

अतीक का गुर्गा अशरफ गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ateeque Ahmad
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, कई थानों में दर्ज हैं 17 मुकदमे
विज्ञापन

प्रयागराज। हरवारा में रहने वाले अतीक के गुर्गे अशरफ को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह गैंगस्टर एक्ट में महीनों से वांछित चल रहा था। अशरफ अतीक का रिश्तेदार भी है। राजू पाल हत्याकांड में गवाहों के अपहरण में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

हरवारा के अशरफ के खिलाफ शहर के धूमनगंज, सिविल लाइंस और कर्नलगंज थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। बेहद सामान्य परिवार के अशरफ ने अतीक का साथ पाने के बाद कुछ साल पहले प्रापर्टी डीलिंग शुरू की। विवादित जमीनों को खरीदकर वह जल्द ही करोड़पति हो गया। इसी दौरान की उसकी शादी अतीक के बेहद खास गुलफुल की बेटी से हो गई। इसके बाद कई मामलों में उसका नाम आया। राजू पाल हत्याकांड के गवाहों के अपहरण और धमकी में वह अतीक के साथ नामजद किया गया था। अशरफ पिछले कई महीनों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। रविवार की रात धूमनगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ एक महिला भी थी। पुलिस महिला को भी पकड़कर थाने लाई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज विजय सिंह ने बताया कि अशरफ की तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश दी थी लेकिन वह मिला नहीं था। सटीक सूचना पर रात में उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed