फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq-Ashraf murder case: Judicial commission reaches again, investigation will intensify, Ateeq-Ashraf is inv

अतीक-अशरफ हत्याकांड : न्यायिक आयोग फिर पहुंचा, तेज होगी तफ्तीश, अतीक-अशरफ हत्याकांड की कर रहा है विवेचना

Mon, 24 Jul 2023 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

Ateeq Ahmad Murder : माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में जस्टिस डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित न्यायिक आयोज जांच के लिए फिर प्रयागराज पहुंच गया है। रविवार की देर रात सर्किट हाउस पहुंचे आयोग मामले की जांच सोमवार से शुरू कर दी गई है। कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Ateeq-Ashraf murder case: Judicial commission reaches again, investigation will intensify, Ateeq-Ashraf is inv
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच में जुटे न्यायिक आयोग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को आयोग के चार सदस्य सुबह सर्किट हाउस पहुंचे। सोमवार को आयोग अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाएगा। इसके तहत बयान के साथ ही साक्ष्यों के सत्यापन आदि की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को इसका गठन किया गया था। जिसे दो महीने में रिपोर्ट सौंपनी थी। हाल ही में तीन महीने का वक्त और मिला है। गौरतलब है कि आयोग इससे पहले भी शहर आ चुका है। इस दौरान घटनास्थल के साथ ही धूमनगंज थाने का भी निरीक्षण कर चुका है। साथ ही तमाम आला अफसरों के साथ सर्किट हाउस में कई बार बैठक भी कर चुका है।

विज्ञापन

अतीक को साबरमती से लाने वालों का भी हो सकता है बयान

सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान अतीक-अशरफ को साबरमती व बरेली जेल से लाने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा सकती है। उनके बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि अतीक व अशरफ को दो बार 27 मार्च व 12 अप्रैल को क्रमश: साबरमती व बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। जिसके लिए भारी भरकम फोर्स तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed