फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq Ahmed News: Secret of Atiq's assets uncovered in intelligence investigation, then bulldozer thunders prayagraj crime news allahabad

Ateeq Ahmed News: खुफिया जांच में खुला अतीक की संपत्ति का राज, तब गरजा बुलडोजर

Tue, 08 Sep 2020 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed News: Secret of Atiq's assets uncovered in intelligence investigation, then bulldozer thunders prayagraj crime news allahabad
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

नवाब यूसुफ रोड पर अतीक अहमद की जिस संपत्ति पर सोमवार को प्रशासन, पीडीए और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर चला, उस पर छह महीने पहले तक भ्रम की स्थिति थी। प्रशासन ही नहीं पीडीए भी इस भूमि पर बने गोदाम को ईटऑन के मालिक का स्वामित्व मान रहा था। तभी यह गोदाम सील किया गया था। शासन की खुफिया जांच में जब यह राज खुला कि यह अतीक की संपत्ति है, तब पीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ईटऑन की तरह अतीक की छह अन्य बेनामी संपत्तियां लगभग चिह्नित की जा चुकी हैं। जल्द ही अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Ateeq Ahmed News: Secret of Atiq's assets uncovered in intelligence investigation, then bulldozer thunders prayagraj crime news allahabad
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

भूमि के स्वामित्व, कब्जा और नक्शे की पड़ताल

अतीक अहमद की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। हालिया कार्रवाई से साफ है कि अतीक ही नहीं रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपत्तियों पर भी शासन की नजर है। माफिया की संपत्तियों में भूमि, भवन, कब्जा और नक्शे की पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अतीक अहमद के खिलाफ की जाने वाली अगली कार्रवाई पर पीडीए के अफसर चुप्पी साधे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Ateeq Ahmed News: Secret of Atiq's assets uncovered in intelligence investigation, then bulldozer thunders prayagraj crime news allahabad
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

नाम था ईटऑन का, किराया था ढाई लाख

नवाब यूसुफ रोड पर करीब पांच सौ वर्ग गज के प्लाट पर बने गोदाम के ध्वस्तीकरण के दौरान लोगों की जुबान पर ईटऑन की चर्चा रही। ध्वस्तीकरण के दौरान जुटे लोगों में कुछ ऐसे भी थे, जो ईटऑन के व्यवसाय से जुड़े रहे। इन्हीं में एक ने बताया कि गोदाम को लोग ईटऑन के नाम से जानते थे, लेकिन इसके एवज में अतीक अहमद को ढाई लाख रुपये हर महीने किराया दिया जाता था। 

दुकान की भी नहीं दी थी किराएदारी

प्रशासन की जांच में अब यह भी साफ हो गया है कि ईटऑन का स्वामित्व अतीक के रसूख और दबाव में हासिल किया गया था। महात्मा गांधी मार्ग के जिस स्थान पर ईटऑन फलाफूला, वहां भी ईटआन के मालिक की किराएदारी नहीं थी। सबटेनेंट की हैसियत से उन्होंने दुकान तो हासिल कर ली पर किराया नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed