फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ateeq ahmad illegal property will be seized in single day prayagraj news

Prayagraj News: अतीक की बेनामी संपत्तियां एक ही दिन में एक साथ होंगी सीज

Thu, 20 Aug 2020 02:55 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: कुमार संभव Updated Thu, 20 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
ateeq ahmad illegal property will be seized in single day prayagraj news
अतीक की बेनामी संपत्तियां एक ही दिन में एक साथ होंगी सीज - फोटो : File

प्रयागराज। अतीक अहमद की अब तक करोड़ों की चल और अचल संपत्ति चिन्हित की जा चुकी हैं। इन संपत्तियों को एक साथ एक ही दिन सीज किया जाएगा। अगस्त के आखिरी सप्ताह के लिए राजस्व विभाग ने फोर्स मांगी है। अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। ऊपर से हरी झंडी मिलते ही दिन निर्धारित कर लिया जाएगा और एक साथ सभी संपत्तियों को सीज कर दिया जाएगा। तबब तक राजस्व विभाग और एडीए व नगर निगम की टीमें अन्य संपत्तियों की पहचान में जुटी रहेंगी। 

विज्ञापन


शहर में अतीक की कई करोड़ की संपत्तियों के बारे में पता चला है।  संपत्ति अतीक के करीबियों, रिश्तेदारों और गुर्गों के नाम पर है। कुछ संपत्तियां बेनामी भी हैं, जबकि कुछ संपत्तियां सफेदपोशों के नाम से हैं। सभी को चिन्हित किया जा चुका है। एसपी सिटी दिनेश सिंह और सीओ सिविल लाइंस बृजेशा नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और एडीए की संयुक्त टीम ने अतीक गिरोह की संपत्तियों को चिन्हित किया है। कई कंपनियों में भी अतीक अहमद की हिस्सेदारी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस ने जब अतीक अहमद के करीबियों और गुर्गों की संपत्ति खंगाली तो महज कुछ दिनों में ही करोड़ों की संपत्ति का पता चल गया। सूत्र बताते हैं कि अभी जितनी संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है, उससे कई गुना ज्यादा संपत्ति अब भी अतीक के करीबियों और गुर्गों के नाम से हैं। पुलिस को सबसे ज्यादा मुश्किल अतीक के करीबी सफेदपोशों की संपत्ति का पता लगाने में हो रही है। फिलहाल अभी तक जितनी भी संपत्तियों को चिन्हित किया गया है, सबको सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अतीक की बाकी संपत्तियों का पता भी लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग, नगर निगम और एडीए की टीमों ने अगस्त के अंतिम सप्ताह के लिए फोर्स मांगी है। इसके साथ ही शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को भी इस कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया है। संभवत तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। इतना तय है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में अतीक अहमद गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमें पूरी तरह तैयार होे चुकी हैैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed