फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant teacher, salary stopped, not found under CDO inspection

सीडीओ के निरीक्षण में नहीं मिले , सहायक अध्यापक, रोका वेतन

Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher, salary stopped, not found under CDO inspection
सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ी का निरीक्षण करते सीडीओ अमित पाल शर्मा। - फोटो : PRATAPGARH
सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने विकासखंड सदर के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक पवन कुमार शुक्ला के गायब मिलने पर बीएसए से एक दिन वेतन काटने को कहा है। इधर आंगनबाड़ी केंद्र रामगढ़ी के रजिस्टर में अंकित 61 बच्चों में सिर्फ 14 उपस्थित मिले।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ ने सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल रामगढ़ी का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने शिक्षकों से बाल केंद्रित शिक्षा प्रदान करने को कहा। उन्होंने बीएसए से अनुपस्थित सहायक अध्यापक पवन कुमार शुक्ला का एक दिन का वेतन भुगतान पर रोक लगाने को कहा है। स्कूल में कुल 64 बच्चों का नाम मिला, मगर मौके पर मात्र 26 उपस्थित मिले।
विज्ञापन

विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने, शौचालय क्षतिग्रस्त होने पर बीडीओ से अविलंब निर्माण कराने को कहा है। रामगढ़ी आंगनबाडी केन्द्र की जनसंख्या 1312 है। पंजीकृत 61 बच्चों में मौके पर 14 मिले। वजन मशीन के खराब होने और सीडीपीओ सदर को फटकार लगाया और नियमित निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

910 श्रमिकों को मिला 90 दिन का काम
सीडीओ ने श्रम रोजगार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा के अन्तर्गत 910 लाभार्थी ऐेसे हैं, जिन्हें 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि 33,250 श्रमिक पंजीकृत हैं। सीडीओ ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से सोशल सेक्टर के अधिकारियों और उपायुक्त, श्रम रोजगार से समन्वय कर प्रत्येक सप्ताह दो विकासखंड का रोस्टर बनाकर विभिन्न प्रकार की पेंशन और विभिन्न योजनाओं से एकीकृत कैम्प के माध्यम से लाभान्वित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed