फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Teacher Recruitment Examination in Uttar pradesh

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा विवादों में फंसी, लोक सभा चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा एलान

Fri, 25 Jan 2019 09:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Recruitment Examination in Uttar pradesh
file

प्रदेश सरकार की ओर से 1.37 लाख शिक्षामित्रों के बदले प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 68500 और 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती विवादों की भेंट चढ़ गई। कोर्ट की रोक एवं प्रशासनिक अड़चनों के कारण सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा पूरी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


69 हजार शिक्षक भर्ती में पर्चा आउट होने और कटऑफ को लेकर विवाद खड़ा होने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में कापियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद भर्ती पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंशा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्राथमिक विद्यालयों में 1.37 लाख पदों को भरने की थी, वह लोक सभा चुनाव से पहले पूरी होने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से चल रही 69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रश्नपत्र आउट होने तथा कटऑफ को लेकर भर्ती के बीच नए नियम बनाए जाने के चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती को लेकर परीक्षार्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 15 दिन से अधिक समय से परीक्षार्थी आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में कापियों के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के चलते अभी तक सचिव परीक्षा नियामक कापियों के दोबारा मूल्यांकन का काम चल रहा है।

68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक  डॉ. सुत्ता सिंह पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed