फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor's ex-girlfriend reached Allahabad University, fiercely commotion

असिस्टेंट प्रोफेसर की पूर्व लिव इन पार्टनर पहुंची इलाहाबाद विवि, जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल

Sun, 21 Feb 2021 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 12:58 PM IST
सार

  • महिला का दावा, असिस्टेंट प्रोफेसर ने उससे किया था विवाह, बाद में रचा ली दूसरी शादी
  • जेएनयू में साथ पड़े थे दोनों, बिहार के कटिहार की रहने वाली है महिला, एक बेटा भी

विज्ञापन
Assistant professor's ex-girlfriend reached Allahabad University, fiercely commotion
demo pic - फोटो : demo pic

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की पूर्व प्रेमिका 15 साल बाद अचानक विश्वविद्यालय पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पूर्व प्रेमिका का आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने उससे शादी की थी और बाद में उसे छोडक़र दूसरी शादी रचा ली। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने 15 साल पहले महिला के दबाव में आकर उससे विवाह किया था, लेकिन वह पहले से शादीशुदा थी। विवाह अवैध था। बाद में असिस्टेंट प्रोफेसर ने न्यायालय की शरण ली, जहां उनके विवाह को शून्य घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

 
महिला बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली है। वर्ष 2000 में वह जेएनयू से बीए कर रही थी और असिस्टेंट प्रोफेसर उस वक्त जेएनयू में ही परास्नातक के छात्र थे। दोनों के बीच प्रेम हुआ और वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। कुछ दिनों बाद महिला गर्भवती हो गई। बृहस्पतिवार को महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से मिलने संबंधित विभाग में पहुंची, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर शहर से बाहर थे।

विज्ञापन

Assistant professor's ex-girlfriend reached Allahabad University, fiercely commotion
ब्रेक-अप

महिला ने पहले विश्वविद्यालय परिसर और इसके बाद हॉलैड हॉल हॉस्टल के पास हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर से उसका विवाह हुआ था और दोनों का एक बेटा भी है। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने कुछ छात्राओं का यौन शोषण किया है।
वहीं, अमर उजाला से बातचीत में असिस्टेंट प्रोफेसर ने माना कि वर्ष 2020 में जब महिला से उनकी मुलाकात हुई थी, उस वक्त वह शादीशुदा थी।

उसका विवाह बिहार के हाजीपुर जिले में हुआ था। उस वक्त महिला जेएनयू से रशियन भाषा में बीए कर रही थी। दोनों के बीच मुलाकात होने पर महिला ने बताया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। दोनों ही अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते थे, सो सहानुभूतिवश महिला से नजदीकी बढ़ी और वह गर्भवती हो गई। उसने शादी का दबाव बनाया लेकिन वह पहले से शादीशुदा थी, सो विवाह नहीं हो सकता था।

Assistant professor's ex-girlfriend reached Allahabad University, fiercely commotion
Assault - फोटो : Social Media

बकौल असिस्टेंट प्रोफेसर उन्होंने शादी से इनकार किया तो महिला ने ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। महिला के शादीशुदा होने के कारण हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करना संभव नहीं था और कोर्ट मैरिज भी नहीं हो सकती थी, सो दोनों ने एक बौद्ध मंदिर में विवाह किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर का दावा है कि उन्होंने विवाह को शून्य घोषित किए जाने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई थी और वह मुकदमा जीत गए थे। बाद में उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली थी। महिला से 15 साल से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि विभाग के ही कुछ शिक्षक महिला को बुलाकर लाए हैं। वे मेरे एकेडमिक कॅरियर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और इसके पीछे उन्हीं की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed