फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor Recruitment Exam GK questions are easy, the merit will be decided by the subjects

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा : आसान रहे जीके के सवाल, विषयों से तय होगी मेरिट, सवालों ने उलझाया

Sat, 30 Oct 2021 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 09:00 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति, 16 विषयों हुई परीक्षा, अब 13 नवंबर को होगी दूसरे चरण की परीक्षा।

विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment Exam GK questions are easy, the merit will be decided by the subjects
Prayagraj News : असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित पहले चरण की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान (जीएस) के सवाल तो आसान लगे, लेकिन इस बार सभी विषयों के पाठ्यक्रम रिवाइज होने के कारण विषयों से पूछे गए सवालों ने अभ्यर्थियों को थोड़ा उलझाया। विशेषज्ञों के अनुसार मेरिट अब विषयों से ही निर्धारित होगी।

विज्ञापन


47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 और अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की गई। कुल 16 विषयों की परीक्षा थी, जिसके लिए 34824 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में आठ-आठ विषयों की परीक्षा हुई। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक रही। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी डॉ. विजय मधेशिया, डॉ. घनश्याम यादव, प्रवीण पांडेय, दीपक कुमार, अमित पांडेय ने बताया कि पेपर संतुलित था। कुल 100 सवाल पूछे गए थे, जिसमें सामान्य ज्ञान के 30 सवाल कॉमन थे और बाकी 70 सवाल विषयों से पूछे गए थे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी आलोक शुक्ला, निधि त्रिपाठी, अल्का पांडेय, प्रगति सिंह, गायत्री विश्वकर्मा का कहना है कि सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे, लेकिन  विषयों के पाठ्यक्रम रिवाइज होने के कारण विषयों से जुड़े सवालों को हल करने में थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को लगता है कि इस बार लिखित परीक्षा की मेरिट विषयों से ही निर्धारित होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 13 नवंबर और तीसरे चरण की परीक्षा 28 नवंबर को प्रस्तावित है। दूसरे चरण में 18 विषयों की परीक्षा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment Exam GK questions are easy, the merit will be decided by the subjects
Prayagraj News : असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

इन विषयों की हुई परीक्षा
पहली पाली में बीएड, रसायन विज्ञान, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एग्रीकल्चरल इकनॉमिक्स, एनिमल हसबेंडरी, बॉटनी, फिजिकल एजूकेशन, एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स और दूसरी पाली में कॉमर्स, एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, भूगोल, संस्कृत, महिला अध्ययन, मानव विज्ञान, एग्रीकल्चरल बॉटनी विषय की परीक्षा हुई।

परीक्षा के साथ धरना-प्रदर्शन भी, फिर जड़ा ताला
एक तरफ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही थी तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन जारी था। प्रवेश पत्र जारी न होने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए अभ्यर्थियों ने शनिवार को भी आयोग के मेन गेट पर ताला जड़ा दिया और परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर दिनभर नारेबाजी करते रहे। फीस जमा होने के बावजूद तकरीबन पांच हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए और वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए।

हालांकि आयोग की ओर से कहा जा रहा है अभ्यर्थियों ने दूसरे रजिस्ट्रेशन नंबर पर फीस जमा कर दी। आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए। ऐसे अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका दिया गया था। जिन्होंने आवेदन में संशोधन नहीं किया, उनके प्रवेशपत्र जारी नहीं हुए। उधर, आयोग में जारी धरना-प्रदर्शन में शामिल आइसा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार,अभिषेक रंजन, मनीष, विमल, संजय पटेल, सुहेल, कृष्णा विभूति आदि शामिल रहे। आगे पढ़ें क्या पूछे गए प्रश्न...

Assistant Professor Recruitment Exam GK questions are easy, the merit will be decided by the subjects
Prayagraj News : असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज
सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल

सवाल- प्राचीन भारत में विवाह के कितने प्रकार थे?
विकल्प- दस, आठ, छह, बारह

सवाल- किस भारतीय राष्ट्रवादी नेता ने दांडी मार्च की तुलना नेपोलियन की पेरिस यात्रा से की?
विकल्प- लाला लाजपत राय, जेएल नेहरू, अबुल कलाम आजाद, सुभाष चंद्र बोस

सवाल- भारत में 1857 में पुरानी राइफल के स्थान पर जिस नई राइफल का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया, उसका क्या नाम था?
विकल्प- ब्राउन बेन, ब्राउन ब्राइट, एनफील्ड राइफल, ब्राउन ब्रेन एवं ब्राउन ब्राइट दोनों

सवाल- भारत के संविधान का अनुच्छेद 21-ए प्रावधान करता है
विकल्प- अल्पसंख्यक अधिकार, प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, शिक्षा का अधिकार

सवाल- टोक्यो ओलंपिक 2020 (2021 में खेला गया) में प्रथम गोल्ड मेडल किसने जीता?
विकल्प- यांग कियान, अंजलि भारद्वाज, यूतो हरिगोमो, ओसाका

सवाल- निम्नलिखित देशों में से मई 2021 में किसने चाइना (17+1) संघ से अपने को अलग कर लिया?
विकल्प- आर्मेनिया, ब्राजील, लिथुआनिया, क्रोएशिया

सवाल- उत्तर प्रदेश में ‘सबरी संकल्प योजना’ निम्न में से किस लक्ष्य के साथ शुरू की गई है?
विकल्प- कुपोषण समाप्त करने के लिए, निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए, परित्यक्त महिलाओं के शरण के लिए, स्नातक तक बलिकाओं की शिक्षा के लिए

सवाल- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
विकल्प- सीडी देशमुख, हुमायन कबीर, डॉ. शांति स्वरूप भटनागर, डॉ. मनमोहन सिंह

सवाल- सॉफ्टवेयर प्रोग्राम जिसका उपयोग वेबपृष्ठों को देखने में किया जाता है, उसे कहते हैं
विकल्प- ब्राउजर, होस्ट, साइट, लिंक

सवाल- निम्न में से कौन सा भारतीय राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है?
विकल्प- झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर

सवाल- भारत में अब तक कितनी बार वित्तीय आपात स्थिति घोषित की गइ?
विकल्प- पांच बार, एक बार, चार बार, कभी नहीं

सवाल- दीपोत्सव-2019 का आयोजन उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया गया था?
विकल्प- काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज

सवाल- शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाग करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है?
विकल्प- महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात

सवाल- डिजिटल सिस्टम में सबसे छोटी इकाई है
विकल्प- बिट, बाइट, अक्षर (कैरेक्टर), शब्द (वर्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed