फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professer recruitment interview

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के दूसरे चरण का इंटरव्यू दो से

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Assistant professer recruitment interview
Assistant professer recruitment interview
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएसी) ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। दूसरे चरण में छह विषयों के लिए साक्षात्कार दो से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पहले चरण का साक्षात्कार 21 अगस्त को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण का साक्षात्कार दो सितंबर से शुरू होगा। इसमें विज्ञापन संख्या 47 के तहत अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, पादप रोग, शारीरिक शिक्षा, कीट विज्ञान और उर्दू विषय में इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साक्षात्कार का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र आयोग के पोर्टल से 15 अगस्त को दोपहर दो बजे से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को ई-मेल एवं एसएमएस के माध्यम से भी साक्षात्कार की सूचना प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, पहले चरण का साक्षात्कार 21 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। आयोग की ओर से पहले चरण का साक्षात्कार 29 जुलाई से शुरू किया जा चुका है। इसमें विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय वाणिज्य और विज्ञापन संख्या-47 के तहत तहत 14 विषयों गृह विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, प्राणि विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान, गणित, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि रसायन, उद्यानिकी, सैन्य विज्ञान एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह विषयों में 817 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू
विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के छह विषयों के साक्षात्कार के दूसरे चरण में 817 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अर्थशास्त्र विषय में साक्षात्कार के लिए दो एवं तीन सितंबर को 42-42, 12 सितंबर को 22, 13 सितंबर को 21, 17 एवं 18 सितंबर को 42-42 अभ्यर्थियों, प्राचीन इतिहास के इंटरव्यू में दो सितंबर को 19, तीन को 18, चार एवं पांच सितंबर को 38-38, पादप रोग विषय के साक्षात्कार में दो सितंबर को 18 एवं तीन सितंबर को 17, शारीरिक शिक्षा विषय के साक्षात्कार में चार सितंबर को 44, पांच, 12, 13, 17, 18, 19 एवं 20 सितंबर को सितंबर 42-42 अभ्यर्थियों, कीट विज्ञान विषय के इंटरव्यू में 12 एवं 13 सितंबर को 25-25 अभ्यर्थियों और उर्दू विषय के इंटरव्यू में 19 सितंबर को 34 एवं 20 सितंबर को 36 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पदों का रिजल्ट जारी
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दो विषयों कृषि अर्थशास्त्र और पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषय का इंटरव्यू पूरा होते ही इन विषयों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया। इसमें कृषि अर्थशास्त्र के पांच और पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषय के तीन पद शामिल हैं। सभी पद सामान्य वर्ग के हैं। कृषि अर्थशास्त्र के इंटरव्यू के लिए 26 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें से 19 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषय के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किए गए 15 में से 12 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed