विधानसभा चुनाव : करोड़पति हैं पूर्व विधायक पूजा पाल, चार आपराधिक केस हैं दर्ज, बृजेश वर्मा को बताया पति
पूजा पाल मूलत: शहर पश्चिमी के धूमनगंज थानांतर्गत उमरपुर नींवा की रहने वाली हैं। शनिवार को नामांकन के दौरान निर्वाचन कार्यालय में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पूजा पाल ने निवास के कॉलम में अपना पता हरदोई दर्शाया है। पति का नाम बृजेश वर्मा बताया है।
विस्तार
चायल क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूजा पाल करोड़पति हैं। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में दिए गए हलफनामे में अपनी कुल चल-अचल संपत्ति का मूल्य 7.67 करोड़ दर्शाया है। इसके साथ ही अपना पता मल्लावां, मेंहदी खेड़ा, हरदोई बताया है। इससे पहले वह दो बार बसपा के टिकट पर प्रयागराज के शहर पश्चिमी से विधायक रह चुकी हैं।
पूजा पाल मूलत: शहर पश्चिमी के धूमनगंज थानांतर्गत उमरपुर नींवा की रहने वाली हैं। शनिवार को नामांकन के दौरान निर्वाचन कार्यालय में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पूजा पाल ने निवास के कॉलम में अपना पता हरदोई दर्शाया है। उनके पति बृजेश वर्मा हैं। हलफनामा में उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास ढाई लाख रुपया नकद है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए उनके पास रिवॉल्वर, राइफल व दोनाली बंदूक भी है।
पीएनबी खाते में है जीरो बैलेंस
पूजा के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 17,34,204 रुपये, पीएनबी के खाते में जीरो बैलेंस है जबकि यूनियन बैंक के खाते में 45.48 लाख रुपये हैं। पति बृजेश वर्मा के पास भी तीन लाख रुपया नकद है। पूजा के पास 87.63 लाख और पति के पास 22 लाख रुपया कर्ज है। पूजा पाल के खिलाफ चार आपराधिक केस दर्ज हैं।