{"_id":"5d7f9f3d8ebc3e93d56cbb98","slug":"asked-in-pcs-interview-tell-how-many-cases-are-there-on-azam-khan-allahabad-news-ald2550158197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में पूछा सवाल, बताओ- आजम खां पर कितने मुकदमे हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में पूछा सवाल, बताओ- आजम खां पर कितने मुकदमे हैं?
Mon, 16 Sep 2019 08:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खान
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बताओ, आजम खां पर कितने मुकदमे हैं और किस-किस आरोप में लगे हैं?’ यह सवाल सोमवार से शुरू हुई पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछा गया। इंटरव्यू के दौरान समसामयिक मुद्दों समेत कई अन्य विषयों से जुड़े सवाल भी अभ्यर्थियों से पूछे गए।
विज्ञापन
इंटरव्यू के बाद आयोग से परिसर से बाहर आकर अभ्यर्थियों ने अपने साथियों से अनुभव साझा किए ताकि इसके बाद जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है, वे और बेहतर तैयारी के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2017 का इंटरव्यू लगातार पंद्रह दिनों यानी 30 सितंबर तक चलना है। इस दौरान 2029 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में साक्षात्कार के लिए कुल पांच बोर्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन अभ्यर्थियों से समसामयिक मुद्दों के साथ विषय, अभ्यर्थियों की प्रोफाइल आदि के बारे में भी सवाल पूछे गए। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी थे, जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं। कोई नायब तहसीलदार, कोई सीओ तो कोई बैंक में मैनेजर है। ऐसे अभ्यर्थियों से पूछा गया कि परीक्षा में क्यों शामिल हुए और उनका लक्ष्य क्या है। उनके विषय के बारे में पूछा गया और यह भी बताने को कहा गया कि उन्होंने संबंधित विषय का विकल्प क्यों चुना।
इन दिनों जो मुद्दे चर्चा में हैं, उनसे जुड़े सवाल भी बड़ी संख्या में पूछे गए। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि बाबरी मस्जिद विवाद किसके-किसके बीच चल रहा है? आनंदपुर साहिब गलियारा का सिखों के लिए क्या महत्व है? पाकिस्तान इसके लिए किस रणनीति का उपयोग कर सकता है? अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर क्या हैं और भारत के लिए इसका क्या महत्व है? बीआरआई क्या है? मॉब लिंचिंग क्या है? मिशन शक्ति के बारे में बताएं? पीएसएलवी और जीएसएलवी में क्या अंतर है? अभ्यर्थियों से अंतर्राष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव केस के बारे में भी पूछा गया। इसके अलावा भारत रत्न, ब्ल्यू इकोनॉमी, अर्गेनिक थ्योरी ऑफ सोसाइटी, कैपिटलिज्म, स्लो डाउन के कारण आदि के बारे के बारे भी सवाल पूछे गए। यह भी पूछा गया कि वाटर मैन कौन है?