फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashutosh Brahmachari Shankaracharya should be sent to jail, he takes money from abroad in the name

UP: 'यौन शोषण में बड़े नेता और VIP के शामिल होने का आरोप', शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले धर्मगुरु का दावा

Wed, 25 Feb 2026 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 08:07 PM IST
सार

Swami Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले तथाकथित धर्मगुरु ने बुधवार को मीडिया के सामने कई और लोगों पर आरोप लगाए। कहा कि बच्चों के यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े और वीआईपी नेता भी शामिल हैं। जिनके फोटो और वीडियो लैपटॉप में हैं। जल्द ही नामों का खुलासा भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ashutosh Brahmachari Shankaracharya should be sent to jail, he takes money from abroad in the name
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले धर्मगुरु के शिष्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता किया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अन्य नाम का खुलासा करते हुए यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी व बड़े नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया।

पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह सभागार में एक धर्मगुरु के शिष्य ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सनातन के नाम पर चोला पहनकर विदेश से फंडिंग लेने वाले को मां गंगा ने स्नान करने से रोक दिया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी यौन शोषण करते हैं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों से शोषण किया गया। किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने परोसा जाता था।

विज्ञापन


इन पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आलीशान भवन व स्वीमिंग पुल के सबूत को मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुतेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर कॉल डिटेल होने का दावा किया है। कहा कि जब वह आएंगे और पानी पिलाएंगे तो ही धरना समाप्त करेंगे। उन्होंने एफआईआर में नामजद लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नाबालिगों का न्यायालय में बयान दर्ज
दूसरी तरफ पुलिस ने दूसरे नाबालिग बालक का मेडिकल करवा लिया है। एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्र टीम के संग गंगापार स्थित एक अस्पताल में नाबालिग को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की पैनल टीम ने मेडिकल प्रक्रिया पूरी की। पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दोनों बालकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि एक टीम जल्द ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में जाकर पूछताछ करेगी। बता दें कि टीम झूंसी थाने में 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने बाद हरदोई पहुंची थी। जहां दोनों नाबालिगों का बयान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed