फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashok Nagar's posh area of ??Sangamnagar got deteriorated, in Danger Zone

संगमनगरी के पॉश इलाके अशोक नगर की आबोहवा हुई खराब, डेंजर जोन में

Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ashok Nagar's posh area of ??Sangamnagar got deteriorated, in Danger Zone
Ashok Nagar's posh area of ??Sangamnagar got deteriorated, in Danger Zone
कटरा, अशोक नगर डेंजर जोन में, सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन

0 हवा हुई जहरीली, पांच दिन में 100 अंक बढ़कर 350 पर पहुंचा एक्यूआई
झूंसी(प्रयागराज)। देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में दीपावली पर आतिशबाजी से खराब हुई आबोहवा अब तक सुधर नहीं सकी है। संगमनगरी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। छह से दस नवंबर के बीच पांच दिन के भीतर ही शहर के पॉश इलाके अशोक नगर में वायु प्रदूषण डेंजर जोन में पहुंच गया। व्यवसायिक क्षेत्र कटरा की आबोहवा भी पहले से ज्यादा खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को कटरा में रात दस बजे के बाद अचानक पीएम10 का स्तर बढ़ा रहा।
पिछले तीन दिनों से दिल्ली एनसीआर में खराब हुई वायु प्रदूषण की स्थिति से संगमनगरी भी अछूती नहीं रही। जानकार इसकी सबसे बड़ी वजह शहर के विभिन्न इलाके में हो रहे निर्माण कार्य, वाहनों के धुएं और कूड़े का जलाया जाना बता रहे हैं। चिंताजनक बात तो यह है कि शहर के पॉश इलाके अशोक नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। अशोक नगर की आबोहवा में बढ़े एयर क्वालिटी इंडेक्स के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। यहां दोपहर के वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक पीएम टेन 246 से बढ़कर 350 के स्तर पर मापा गया।
विज्ञापन

झूंसी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर के कटरा, अलोपीबाग, भारत यंत्र निगम लिमिटेड अशोक नगर, रामबाग तथा जानसेनगंज में एमएनआईटी की मदद से वायु और ध्वनि प्रदूषण का मापन कराया जाता है। कटरा में छह नवंबर को दोपहर के वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 था जो कि 11 नवंबर को आई रिपोर्ट में घटकर 357 पर आ गया है। कटरा में रात दस से सुबह छह बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़कर 287 पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर 350 पर रही। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि आसमान में स्मॉग के डेरे से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। वायु प्रदूषण का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा। जाड़े के मौसम की नमी और कोहरे के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed