फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashok Nagar Barwari worship the lead and won by Marie

बाई का बाग और अशोक नगर पूजा बारवारी ने मारी बाजी

Mon, 02 Nov 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ashok Nagar Barwari worship the lead and won by Marie
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बंगाली वेलफेयर एवं दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें बाई का बाग बारवारी और अशोक नगर बारवारी ने बाजी मारी। कार्यक्रम में ताजियादारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जजों ने बेस्ट इन आल का खिताब बाई के बाग बारवारी को जबकि  पब्लिक ने अशोक नगर बारवारी को चुना। नेतानगर बारवारी की प्रतिमा ने प्रथम, साउथ मलाका दूसरे, करेली तीसरे, कर्नलगंज चौथे और पांचवें स्थान पर मीरापुर बारवारी रही। पंडाल सज्जा में प्रथम प्रागेश्वर नाथ कटघर, द्वितीय रामानंद अल्लापुर बीएचएस, तृतीय सुलेम सराय प्रीतम नगर, चौथे स्थान पर एलनगंज, पांचवें स्थान पर गोविंदपुर मेने रही। जुबली पुरस्कार से रामबाग और भारद्वाजपुरम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ा ताजिया बुड्ढा ताजिया, शेर का जुलूस, अलम अटाला एवं मोहर्रम कमेटी के प्रमुख ताजियादारों रेहान खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फहद उस्मान, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हाफिज खान को सम्मानित किया गया। समिति ने मंडलायुक्त राजन शुक्ला को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता संजय गोस्वामी, संचालन विजय चंद्र कुमार श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बंगाली एसोसिएशन के सचिव पीके राय, नरेंद्र चटर्जी, शरदचंद्र मिश्र, आशीष कुमार राय, नरेंद्र कुमार चटर्जी, उत्तम बनर्जी, नेहा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed