{"_id":"634e73c0d2e41f7ade5d7742","slug":"ashes-of-former-chief-minister-mulayam-singh-yadav-will-be-immersed-in-sangam-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी :पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां कल संगम में होंगी विसर्जित, परिवार समेत आ रहे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी :पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां कल संगम में होंगी विसर्जित, परिवार समेत आ रहे अखिलेश
Tue, 18 Oct 2022 03:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:07 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने रविवार को हरिद्वार में मुलायम की अस्थियों को गंगा मे विसर्जित किया था। अब संगम में विसर्जित करने के लिए वह बुधवार को संगमनगरी पहुंच रहे हैं। वह दोपहर 11.40 बजे निजी विमान से प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जित होंगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ निजी विमान से सैफई से प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां पर ्अस्थि विसर्जन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
बता दें कि गत दिन सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव का गुड़गांव के मेदांता में निधन हो गया था। उनके पुत्र अखिलेश यादव ने रविवार को हरिद्वार में मुलायम की अस्थियों को गंगा मे विसर्जित किया था। अब संगम में विसर्जित करने के लिए वह बुधवार को संगमनगरी पहुंच रहे हैं। वह दोपहर 11.40 बजे निजी विमान से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश के निजी सचिव गंगाराम ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना पत्र के माध्यम से दी है।