फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arvind Chauhan can take charge in Shamli tomorrow, Amit Pal can also take charge of PDA VC.

Prayagraj : शामली में कल कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं अरविंद चौहान, अमित पाल भी ले सकते हैं पीडीए वीसी का चार्ज

Sun, 15 Sep 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

डाॅ. शर्मा ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन करेंगे। महाकुंभ के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। शहर के विकास में जो अवरोध होंगे, उसे दूर किया जाएगा। 2015 बैच के आईएएस अरविंद चाैहान ने पीडीए वीसी का कार्यभार 25 जुलाई 2021 को ग्रहण किया था।

विज्ञापन
Arvind Chauhan can take charge in Shamli tomorrow, Amit Pal can also take charge of PDA VC.
अरविंद चौहान, डॉ. अमित पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविंद चाैहान शामली के डीएम बनाए गए हैं। वह रविवार को वहां कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं, मेरठ के नगर आयुक्त डाॅ. अमित पाल शर्मा को पीडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

विज्ञापन


डाॅ. शर्मा ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन करेंगे। महाकुंभ के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। शहर के विकास में जो अवरोध होंगे, उसे दूर किया जाएगा। 2015 बैच के आईएएस अरविंद चाैहान ने पीडीए वीसी का कार्यभार 25 जुलाई 2021 को ग्रहण किया था। तीन वर्ष के कार्यकाल के दाैरान उन्होंने अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। माफिया अतीक के अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाया।
विज्ञापन


पीडीए के साथ ही मेला प्राधिकरण का भी कार्य संभाला। महाकुंभ के बजट से होने वाले शहर के साैंदर्यीकरण का कार्य पीडीए करवा रहा है। सभी काम अब अंतिम चरण में हैं। इस पद पर आ रहे डाॅ. अमित पाल शर्मा के लिए महाकुंभ के कार्यों को समय से पूरा कराने की चुनाैती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलत: लुधियाना (पंजाब) निवासी अमित पाल शर्मा एमबीबीएस हैं। वह 2016 बैच के आईएएस अफसर हैं। मेरठ नगर आयुक्त से पहले वह सोनभद्र में सीडीओ थे। वह छह महीने तक प्रतापगढ़ में सीडीओ भी रहे। इसके अलावा लखनऊ, शामली और गाजियाबाद में अलग- अलग पदों पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed