फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested for gang rape absconding from SRN

एसआरएन से फरार सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Arrested for gang rape absconding from SRN
एसआरएन अस्पताल से फरार सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दीपक पाल गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे आगरा से पकड़ा। वह अपने एक जानने वाले की मदद से वहां फरारी काट रहा था। एसओजी व कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

नैनी के डांडी निवासी दीपक को 18 मई को नैनी जेल से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 मई की सुबह वह सुरक्षा में लगे दो जवानों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में जेल वार्डर व एक पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए थे। साथ ही आरोपी बंदी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

उसकी तलाश में एसओजी को भी लगाया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि वह आगरा में छिपा हुआ है। जिसके बाद एक टीम ने उसे वहां पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इंकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने की थी मदद
दीपक से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एसआरएन अस्पताल से फरार होने में उसकी मदद हिस्ट्रीशीटर रानू तिवारी ने की थी। चाका का रहने वाला रानू को पुलिस ने दो दिन बाद ही बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों का कहना है कि दीपक ने पूछताछ में पुलिस अफसरों को बताया है कि उसे 16 लाख रुपयों का इंतजाम करना था, जिसकेलिए वह अपनी जमीन बेचना चाहता था। घटना के एक दिन पहले रानू उससे अस्पताल में आकर मिला था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रानू को भी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा। साथ ही उसका रिमांड बनवाकर वारंट जेल में दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed