प्रयागराज : सेना ने नहीं दी एनओसी, सलोरी आरओबी का काम फिर ठप
मजार तिराहे से सलोरी तक बनने वाले आरओबी का काम सेना से एनओसी नहीं मिलने से रुक गया है। लंबे इंतजार के बाद विधान सभा चुनाव के दौरान काम शुरू करा दिया गया था, लेकिन सेना की ओर से एनओसी न मिलने की वजह से ठप करना पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजार तिराहे से सलोरी तक बनने वाले आरओबी का काम सेना से एनओसी नहीं मिलने से रुक गया है। लंबे इंतजार के बाद विधान सभा चुनाव के दौरान काम शुरू करा दिया गया था, लेकिन सेना की ओर से एनओसी न मिलने की वजह से ठप करना पड़ा है। हाल में ही सेतु निगम के अफसरों ने इसकी पाइलिंग का काम इस उम्मीद के साथ शुरू करा दिया था कि उन्हें एनओसी मिल जाएगी। लेकिन, इस आरओबी पर सिर्फ पाइलिंग का काम बीच में ही रोकना पड़ा।
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी की प्रक्रिया पूरी होते ही बाकी काम पूरा कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस आरओबी का शिलान्यास नौ जनवरी 2021 को किया गया था। 11 दिसंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा होना था, लेकिन सेना से एनओसी नहीं मिलने से निर्माण कार्य अटक गया था।
इससे पहले सेना को जमीन के बदले जमीन देने की बात पर एनओसी मिलना तय हुआ था। सेतु निगम के अफसरों की लंबी मशक्कत के बाद भी जमीन नहीं मिल सकी। इसके बाद सेतु निगम ने सेना को जमीन के बदले उसकी कीमत अदा करने का निर्णय लिया। इसके लिए शासन को लगभग 46करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है।
पॉलीटेक्निक के पास रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए नौ जनवरी 2021 को आरओबी का शिलान्यास किया गया था। 11 माह बाद दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। सेतु निगम के अफसरों के अनुसार सेना से एनओसी नहीं मिलने के कारण आरओबी का निर्माण ठप करना पड़ा है।
53 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा सलोरी आरओबी
सलोरी आरओबी का निर्माण करीब 52.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा। सलोरी से मजार तिराहे तक जाने वाले आरओबी की लंबाई 751 मीटर होगी। इसके बनने से पॉलीटेक्निक के पास रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
शहर उत्तरी के इन इलाकों को मिलेगी जाम से मुक्ति
सलोरी, ओम गायत्री नगर, गल्ला बाजार, ऊंटखाना, शुतुरखाना इलाके की बड़ी आबादी को जाम से राहत मिलेगी।
सेना की जमीन की कीमत चुकाने के लिए मिले 46.63 करोड़
सलोरी आरओबी के लिए सेना की जमीन की कीमत सेतु निगम जल्द चुकाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 46:63 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। इस रकम को सेतु निगम जल्द ही सेना के खाते में हस्तांतरित करेगा, ताकि एनओसी की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।