{"_id":"66daa2c0cc8fcf594f0791d2","slug":"arms-act-case-registered-against-spa-center-operator-gaurav-in-varanasi-absconding-since-the-raid-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्पा सेंटर संचालक गौरव पर वाराणसी में दर्ज है आर्म्स एक्ट का केस, छापा पड़ने के बाद से है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्पा सेंटर संचालक गौरव पर वाराणसी में दर्ज है आर्म्स एक्ट का केस, छापा पड़ने के बाद से है फरार
Fri, 06 Sep 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:05 PM IST
सार
बीते सप्ताह सिविल लाइंस स्थित माॅल में स्पा सेंटर व मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन करने के आरोप में 13 युवतियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने स्पा संचालक वाराणसी निवासी समीर खान, गौरव समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को वांछित घोषित किया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में स्पा व मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहे संचालक गौरव को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। पुलिस जांच में पता चला है कि गौरव के खिलाफ वाराणसी जिले के कैंट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस अब वाराणसी पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह सिविल लाइंस स्थित माॅल में स्पा सेंटर व मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन करने के आरोप में 13 युवतियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने स्पा संचालक वाराणसी निवासी समीर खान, गौरव समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को वांछित घोषित किया। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव पर पहले से मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
फेसबुक पर पोस्ट की पिस्टल के साथ फोटो
जांच में पता चला कि फेसबुक अकाउंट पर गौरव कालिया के नाम से बनी आईडी पर गौरव ने पिस्टल के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए वाराणसी के कैंट थाना में 10 जून 2022 को उप निरीक्षक शान्तनु सिंह ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से संज्ञान में आया कि गौरव कालिया की आईडी पर असलहे का प्रदर्शन कर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन