फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Architech Engineer was wandering around, now hundreds of people in panic

आर्किटेक्ट इंजीनियर घूम-घूम कर बांट रहे थे खाना, अब दहशत में सैकड़ों लोग

Sat, 02 May 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Architech Engineer was wandering around, now hundreds of people in panic
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
कोरोना पॉजिटिव पाए गए लूकरगंज के आर्किटेक्ट ने लॉकडाउन के दौरान शहर में घूम-घूम कर सैकड़ों लोगों को खाना बांटा है। चाहे चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी हों या फिर बस्तियों में राहत के इंतजार में टकटकी लगाए लोग। वे ऐसे लोगों के बीच सुबह से शाम तक खाना पहुंचाते थे। इस दौरान वह कहां-कहां और कितने लोगों के संपर्क में आए? यह सवाल अब पहेली बन गया है। फिलहाल अब उनकेकोरोना पॉजिटिव आने के बाद सैकड़ों लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


लूकरगंज के आर्किटेक्ट लॉकडाउन के दौरान शहर के कई इलाकों में जरूरतमंदों को लगातार खाना बांट रहे थे। वह कब और कैसे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए, इसे लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीते 15 अप्रैल को उनका एक करीबी रिश्तेदार दिल्ली से ई-पास के जरिए लूकरगंज स्थित उनके घर पर आया था। इसके बाद 28 अप्रैल से उन्हें हल्के बुखार और जुकाम की शिकायत होने लगी। इसके बाद बुधवार को वे कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर पर चले जांच कराने के लिए गए। बृहस्पतिवार को उनका स्वाब सैंपल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए लगातार जूझते रहने की वजह से उनको कोरोना योद्धा के तौर पर सराहा जा रहा था। बताते हैं कि वह सुबह से शाम तक लोगों को खाना बांटते थे। सुबह वह जब घर से निकलते थे, तो कोई भी ऐसा चौराहा नहीं होता था, जहां रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बिस्कुट व पानी की बोतलें न देते रहे हों। इसके अलावा लूकरगंज, करेली, लीडर रोड, अब्दुल्ला मार्केट, नखास कोहना, परेड समेत कई इलाकों में वह नियमित जरूरतमंद लोगों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को खाने के पैकेट पहुंच रहे थे। अब उनकेकोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसे लोगों के माथे पर बल पड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed