फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Railway News Appointment of Railways under Scout-Guide quota in Corona period Prayagraj News Allahabad

Indian Railway News: कोरोना काल में स्काउट-गाइड कोटे के तहत रेलवे ने की नियुक्ति 

Fri, 04 Sep 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway News Appointment of Railways under Scout-Guide quota in Corona period Prayagraj News Allahabad
scout and guide - फोटो : लाल सिंह
कोरोना काल में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ प्रयागराज ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों में स्काउट गाइड कोटा के तहत की जाने वाली भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरआरसी प्रयागराज द्वारा सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट में जारी कर दी गई है। पहली सूची में छह एवं दूसरी सूची में दो सफल अभ्यर्थियों के नाम शामिल है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्काउट एवं गाइड कोटा के अंतर्गत लेवल-1 एवं 2 के पदो पर भर्ती हेतु रेल भर्ती  प्रकोष्ठ, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा एक मार्च 2020 को  लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमें कुल 360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु विज्ञापित रिक्तियों के अनुपात में पांच गुना ज्यादा संख्या में 24 से 28 अगस्त 2020 को बुलाया गया था। इस कठिन समय मे उक्त दस्तावेज सत्यापन हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा समय सीमा 30.09.2020 निर्धारित की गयी थी। लेकिन यह प्रक्रिया समय से पूर्व होने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी ई-मेल एवं एस.एम.एस के द्वारा दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सभी अभ्यर्थियों व स्टॉफ की थर्मल स्कैनिंग की गयी। अभ्यर्थियों को नि:शुल्क मास्क दिए गए। अभ्यर्थियों एवं उनके द्वारा प्रस्तुत समस्त दस्तावेजों का सही तरीके से सेनेटाईजेशन किया गया। स्काउट एवं गाइड कोटा के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने वाला रेल भर्ती प्रकोष्ठ, प्रयागराज कोरोना काल में एकमात्र रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed