{"_id":"5ccdd3c2bdec220750607687","slug":"application-starts-for-admission-july-2019-session-in-ignou","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में जुलाई-2019 का आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में जुलाई-2019 का आवेदन शुरू
Sat, 04 May 2019 11:35 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
ignou
इंदिरा गांधाी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई-2019 सत्र में सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट‘www.ignou.in’ पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू के एडीसी अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार परास्नातक में एमकॉम, एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, समाजकार्य, ग्रामीण विकास आदि, स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, लाइब्रेरी सांइस आदि, बीए एकल विषय (एसोसिएट), पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता, आपदा प्रबंधन, ग्राम विकास, अनुवाद, अंतर्राष्ट्रीय व्यवाय प्रचालन आदि और डिप्लोमा में पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यटन, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। बीए एकल विषय, एमकॉम (एफ एंड टी), एमकॉम (बीपीसीजी) एवं एमएईडीयू के फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन