{"_id":"65f2d86ba1007475e007b0a2","slug":"application-not-filed-on-behalf-of-former-mp-dhananjay-mpmla-court-has-sentenced-seven-years-of-imprisonment-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhananjay Singh : पूर्व सांसद धनंजय की ओर से नहीं दाखिल हुई अर्जी, एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाई है सात साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhananjay Singh : पूर्व सांसद धनंजय की ओर से नहीं दाखिल हुई अर्जी, एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाई है सात साल की सजा
Thu, 14 Mar 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:28 PM IST
सार
एमपीएमएलए कोर्ट जौनपुर के खिलाफ पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका बृहस्पतिवार को भी नहीं दायर की जा सकी। मंगलवार से ही यह अफवाह उड़ रही है कि आज अर्जी दाखिल होगी, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद की तरफ से कोई अर्जी नहीं आई है।
विज्ञापन
धनंजय सिंह, पूर्व सांसद।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की अपील दाखिले को लेकर उड़ अफवाह आज भी तेज रही, लेकिन अधिकृत सूत्रों के मुताबिक अभी तक पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर से कोई अर्जी या अपील दाखिल नही हुई है।गौरतलब है की वर्ष 2020 के जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में हुए अपहरण के मामले में जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें सात साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
चुनावी साल में पूर्व सांसद को सुनाई गई यह आज उनके राजनैतिक भविष्य के लिए बेहद कष्टदाई है। इस सजा पर अगर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाई जाती है तभी वह लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे। बरहाल, अभी तक उनकी ओर से सजा को निलंबित करने और जमानत हासिल करने की कोई अपील और अर्जी रजिस्ट्री में दाखिल नही है।
विज्ञापन