फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for recruitment of 1894 teacher, headmaster in Aided Junior High School from tomorrow

यूपी : एडेड जूनियर हाईस्कूल में 1894 शिक्षक, प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए आवेदन तीन मार्च से, पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Tue, 02 Mar 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Mar 2021 01:19 AM IST
सार

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि-  तीन मार्च 2021
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि -    17 मार्च 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-     18 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि-  19 मार्च 2021

विज्ञापन
Application for recruitment of 1894 teacher, headmaster in Aided Junior High School from tomorrow
शिक्षक भर्ती

विस्तार

प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्याक के 390 एवं सहायक अध्यापक के 1504 पदों पर भर्ती के लिए तीन मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से इस संबंध में सोमवार को विज्ञापन जारी होने केसाथ भर्ती को लेकर बना असमंजस दूर हो गया है।  

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के लिए चयन परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होगी। ऑनलाइन पंजीकरण तीन मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2021 तक चलेगा। आवेदक 18 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।  सचिव की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद आवेदन के प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई है।

विज्ञापन

Application for recruitment of 1894 teacher, headmaster in Aided Junior High School from tomorrow
teacher

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से कहा गया है कि जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल होने के इच्छुक एवं चार दिसंबर 2019 को जारी नियमावली में निर्धारित योग्यता एवं आयु के अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सचिव की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा अवधि, स्वरूप एवं अन्य शर्तों के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश एनआईसी लखनऊ की ओर से तैयार वेबसाइट https://updeled.gov.in पर उपलब्ध है।

Application for recruitment of 1894 teacher, headmaster in Aided Junior High School from tomorrow
teacher - फोटो : अमर उजाला

सचिव की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट https://updeled.gov.in पर ही ऑनलाइन आवेदन केलिए पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लिंक एवं ऑननलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।  सचिव की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन सावधानी से भरें, प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन केसाथ घोषणा पत्र देना होगा। इसमें आवेदन केलिए पूरी तरह से अभ्यर्थी को जिम्मेदार बनाया गया है। सचिव की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन न करें। एक से अधिक आवेदन की दशा में अभ्यर्थी के अंतिम शुल्क को मान्य करते हुए पहले के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed