{"_id":"62c067494ab1a40bfc545e94","slug":"application-for-free-coaching-of-civil-services-from-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र : सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन पांच जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र : सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन पांच जुलाई से
Sat, 02 Jul 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:12 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने देश भर के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के संचालन की अनुमति दी है। इसमें एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
coaching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की ओर से डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसमें अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देश भर के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के संचालन की अनुमति दी है। इसमें एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। अभ्यर्थियों को पढ़ाने के लिए संविदा पर तीन शिक्षक भी नियुक्त किए जाने हैं।
विज्ञापन
सेंटर में 100 सीटें निर्धारित की गईं हैं। दाखिले के लिए देश भर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। एक छात्र पर साल में 75 हजार रुपये खर्च होंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से सेंटर के संचालन के लिए अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो. आरके आनंद के अनुसार सामान्य प्रवेश परीक्षा सात अगस्त को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा पेपर-पेन मोड या कंप्यूटर आधारित होगी। अनुसूचित जाति के जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 में शामिल होने के लिए पात्र हैं, वे डीएसीई की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।
इसका लिंक इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र में एक वर्ष के लिए प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की तैयारी कराने के लिए संविदा पर दो विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जाएगी। इविवि की एफसीआई बिल्डिंग में कक्षाओं के संचालन की तैयारी है।