फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application filed to issue warrant against Niharika and Abhishek

Prayagraj News: निहारिका व अभिषेक के खिलाफ वारंट जारी करने की लगी अर्जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Application filed to issue warrant against Niharika and Abhishek
प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक व निहारिका के खिलाफ अदालत में वारंट जारी करने की अर्जी लगाई है। वारंट जारी होने के बाद दोनों को 15 दिनों के भीतर पुलिस के सामने पेश होना होगा। पेश नहीं होने की दशा में आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक और निहारिका बस्ती में हैं। निहारिका अपनी माैसी के घर पर अभिषेक के साथ रह रही हैं। लेकिन, पुलिस के दबिश देने से पहले दोनों फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अबतक दोनों की करीब 14 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें गोविंदपुर में इनके अपने घर के अलावा अलकनंदा में तीन अपार्टमेंट, सिविल लाइंस के सरोजनी अपार्टमेंट में एक फ्लैट, सिविल लाइंस के साईं लैंडमार्क में एक ऑफिस, नैनी स्थित रुद्रा आकृति में तीन फ्लैट, झूंसी के पारस नारायण में दो फ्लैट, लखनऊ में यमुना विहार काॅलोनी में एक घर शामिल हैं। इसके अलावा मिर्जापुर में एक प्लाॅट और नोएडा के वेब अपार्टमेंट में एक फ्लैट है।
विज्ञापन






मकान की नहीं हो सकती खरीद-फरोख्त

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित निवेशक भी दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। निवेशन काैशल सिंह ने बताया कि सभी को डर है कि फरार निहारिका और अभिषेक बाहर से ही अपनी संपत्तियों काे बेंच सकते हैं। इस वजह से लखनऊ स्थित निहारिका के घर की दीवार पर लिख दिया है कि मकान की खरीद फरोख्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अबतक दो आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि शिवकुटी थाना पुलिस ने पांच जून 2024 को अभिषेक, निहारिका, निरुपमा, और ओमप्रकाश के खिलाफ ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने अभिषेक के पिता ओमप्रकाश और फिर निहारिका की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed