फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appe overturned full of passengers, the death of a competitive student going to take the exam

सवारियों से भरा अप्पे पलटा, परीक्षा देने जा रही प्रतियोगी छात्रा की मौत

Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

पीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रही थी, हादसे में छह घायल भी हुए

विज्ञापन
Appe overturned full of passengers, the death of a competitive student going to take the exam
Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 कीडगंज में हर्षवर्धन चौराहे के समीप रविवार सुबह सवारियों से भरा अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से प्रवक्ता भर्ती परीक्षा देने जा रही प्रतियोगी छात्रा रेनू यादव(32) की मौत हो गई जबकि छह अन्य यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन


आंबेडकर नगर के टांडा में जनार्दनपुर गांव निवासी रेनू पत्नी रणविजय के एक पुत्र और एक पुत्री है। पति खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी और कर्नलगंज स्थित सलोरी में कमरा लेकर रहती थी। उसके बच्चे पति के साथ गांव में रहते हैं। रविवार को वह प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्पे से नैनी जा रही थी।
विज्ञापन


हर्षवर्धन चौराहे के समीप अचानक अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया और सवारियां नीचे दब गईं। चीखपुकार मची तो आसपास के लोग जुटे और घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रेनू की मौत हो चुकी थी। इस दौरान छह अन्य यात्री घायल भी हुए जिन्हें एसआरएन भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed