{"_id":"632230d5400e5c32a21d9192","slug":"apna-dal-worker-shot-gun-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : ससुराल जा रहे अपना दल के कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : ससुराल जा रहे अपना दल के कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत नाजुक
Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
सार
मानापुर सिंधौर नहर की पुलिया के करीब सामने से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वह बाइक छोड़कर पगडंडी से भागने लगा। फायरिंग व शोरशराबे की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Pratapgarh News : गोली लगने से घायल इरफान उर्फ सलमान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक से ससुराल जा रहे अपना दल के कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी इरफान उर्फ सलमान (26) अपना दल का कार्यकर्ता है। वह विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल का करीबी है। मंगलवार की देर रात वह अपने साले को अस्पताल में देखने के बाद ससुराल दीनापट्टी जा रहा था।
मानापुर सिंधौर नहर की पुलिया के करीब सामने से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वह बाइक छोड़कर पगडंडी से भागने लगा। फायरिंग व शोरशराबे की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। हालांकि तब तक आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले गई।
वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोली लगने से घायल इरफान ने हरिहरपुर कैलहा के रईस, तेलियाही के याकूब व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। लीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
जताई थी हमले की आशंका
लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी इरफान ने पहले भी अपने भाई समेत रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हमले की आशंका जताई थी। उसका आरोप था कि सगे भाई की पिस्टल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिससे परिवार के लोग उससे नाराज हैं।