{"_id":"4207f7c278acd27051b5fd20d0520d1d","slug":"apartments-panic-stampede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट्स में भी दहशत, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट्स में भी दहशत, भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
हड़कंप, दहशत और भगदड़। शनिवार को दिन में करीब पौने बारह बजे भूकंप के झटके लगते ही बहुमंजिला अपार्टमेंट में रहने वालों में हड़कंप मच गया। दिन में करीब पौने बारह बजे भूकंप के झटके लगे तो इन अपार्टमेंट के फ्लैट्स में रहने वालों को यह समझने में कुछ सेकेंड का समय लग गया। दहशत के बीच अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। ऊंची-ऊंची इमारतों के फ्लैट्स में रहने वाली महिलाएं बदहवास होकर अपने बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को लेकर अपार्टमेंट से नीचे भागीं। दिल में मौत की दहशत इस कदर हावी होती रही कि अपार्टमेंट की सीढ़ियों से बदहवास भागती कई महिलाएं, बुजुर्ग गिरकर चुटहिल भी हुए। अपार्टमेंट से दूर खुले में पहुंचने के बाद ज्यादातर लोग शाम तक वापस फ्लैट में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शाम पांच बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
सिविल लाइंस में दर्जनभर से अधिक बहुमंजिला अपार्टमेंट हैं। इसके साथ अशोक नगर, राजापुर, लूकरगंज, सुलेम सराय, कीडगंज, कटरा, ममफोर्डगंज, अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग आदि में बहुमंजिला अपार्टमेंट के साथ एडीए की बहुमंजिला स्टेनली रोड आवास योजना, जूही कॉलोनी, मीरापुर आवास योजना, परिवर्तन अपार्टमेंट, अग्निपथ, चौफटका स्थित अंबेडकर आवास योजना में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति रही।
भूकंप का पता चलते ही लोग बदहवास फ्लैट्स से बाहर भागे। सभी बहुमंजिला अपार्टमेंट में लिफ्ट बंद हो गई सो लोग सीढ़ियों से नीचे उतरे। सामने मौत मंडराती देख महिलाएं बच्चों को लेकर नीचे की ओर भागीं। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष भी गिरते-पड़ते किसी तरह अपार्टमेंट से नीचे उतरे। अशोक नगर, लूकरगंज, लोहिया मार्ग, चौफटका आदि इलाकों के अपार्टमेंट की सीढ़ियां उतरने में कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चुटहिल हुए। अपार्टमेंट्स में करीब साढ़े बारह बजे तक यही स्थिति रही। नीचे उतरने के बाद लोग तेजी से अपार्टमेंट से दूर भागे। थोड़ी ही देर में दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में दिलों की धड़कनें और तेज हो गईं। अफवाह उड़ने लगी कि दोपहर डेढ़ से चार बजे के बीच कई बार भूकंप आ सकता है, सो अपार्टमेंट में रहने वाले फ्लैट में वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम करीब पांच बजे स्थिति सामान्य होने के बाद ही लोग घरों में लौटे।