फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   aparna yadav said Yogi government will answer stone pelters in their own language

aparna yadav : मुलायम की बहू ने कहा, पत्थर बाजों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगी योगी सरकार

Sat, 11 Jun 2022 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 08:07 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अपर्णा ने  कहा कि पीएम मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में आज वास्तव में उन प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान हो रहा है जो वास्तव में काबिल हैं।

विज्ञापन
aparna yadav said Yogi government will answer stone pelters in their own language
अपर्णा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने प्रयागराज एवं प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल एवं पत्थर बाजी की घटना का लेकर कहा कि दंगा फसाद और पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं। प्रदेश की योगी सरकार ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। अपर्णा ने यह बातें जिला पंचायत सभागार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। 

विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अपर्णा ने  कहा कि पीएम मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में आज वास्तव में उन प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान हो रहा है जो वास्तव में काबिल हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार परिवार वादियों एवं अपने राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टीकरण के आधार पर कार्य करती रही, लेकिन आज मोदी सरकार में प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जा रहा है।

विज्ञापन

अपर्णा यादव ने कहा प्रयागराज में है उनका ननिहाल

प्रयागराज को लेकर उन्होंने कहा कि संगम नगरी हमारे नाना-नानी और मामा का घर है। यहां आप लोगों ने जो प्यार दिया उसे मैं नहीं भूल सकती। पीएम मोदी और सीएम योगी के कुशल नेतृत्व के कारण देश और प्रदेश से कोरोना जैसे महामारी से निपट कर उसे हराने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि  जो व्यक्ति मोह से ऊपर उठकर समाज राष्ट्र देश एवं राष्ट्र की संस्कृति  के लिए अपना जीवन जीता है वही व्यक्ति समाज के लिए प्रेरक होता है।


इस अवसर पर सांसद के केसरी देवी पटेल ने कहा कि  जो काम नरेंद्र मोदी  ने आठ वर्षों में कर दिखाया वही काम कांग्रेस की सरकार अपने 60 वर्ष के कार्यकाल में न कर सकी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और कार्यक्रम संयोजिका कविता यादव त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग विधा से जुड़ी 40 विभुतियों को अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र एवं स्मति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभा मधुर श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्र, राजेश केसरवानी, चंद्रा अहलूवालिया, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed