फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: Self-defense tricks taught to girls

अपराजिता: बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 21 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Self-defense tricks taught to girls
चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म र - फोटो : PRATAPGARH
सदर ब्लाक के ओझा का पुरवा गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल में अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षकों ने ताइक्वांडों की विभिन्न विधाओं द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रबंधक बृजनाथ ओझा ने किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षण को लेकर बालिकाओं में गजब का उत्साह दिखा। प्रशिक्षक आलोक राज व प्रियंका ने अभ्यास कराया। प्रशिक्षक आलोक राज ने कहा कि ताइक्वांडो के जरिए हम मुश्किल से मुश्किल दौर में भी अपने को सुरक्षित कर सकते हैं। साथ ही मनचलों को सबक सिखा सकते हैं।
विज्ञापन

इसका नियमित अभ्यास जरूरी है। साथ ही इसके लिए आत्मबल की भी आवश्यकता है। बालिकाओं को प्रशिक्षित करते हुए आलोक राज ने बताया कि वह ऐसे हालात में डरें न, बल्कि उनका सामना करें। इसके अलावा सड़क व रास्ते में किसी भी बालिका के साथ कोई भी ओछी हरकत कर रहा हो तो उसकी अनदेखी न करें। उसे रोकें और इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। ताकि आगे किसी के साथ भी ऐसी घटना न हो। प्रधानाचार्य गिरजाशंकर मिश्रा ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर रवींद्र चतुर्वेदी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म र

चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म र- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed