फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: Growing pain from own mistakes

अपराजिताः खुद की गलतियों से बढ़ रहा दर्द

Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Growing pain from own mistakes
Aparajita: Growing pain from own mistakes - फोटो : CITY DESK
खुद की गलतियों से बढ़ रहा दर्द
विज्ञापन

0 अमर उजाला अपराजिता की पहल पर सृजन अस्पताल में दर्द निवारण शिविर
0 नि:शुल्क शिविर में बताए दर्द से निवारण के उपाय
प्रयागराज। शरीर या किसी भी अंग में दर्द व्यक्ति की खुद की गलतियों का परिणाम है। अनियमित दिनचर्या, गलत तरीके से उठने, बैठने, चलने, सोने या खड़े होने में असावधानी दर्द का कारण बनती है। कुछ कठिन असहनीय दर्द पोषक तत्वों की कमी से होते हैं, जिन्हें दवाओं, व्यायाम से ठीक किया जा सकता है।
अमर उजाला अपराजिता की पहल पर सोमवार को सिविल लाइंस एल्गिन रोड स्थित सृजन अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क पेन क्लीनिक शिविर में मुंबई से आए डॉ. अभिजीत मोहिते ने यह जानकारी दी। उन्होंने दूसरे दिन पेन क्लीनिक में 132 लोगों का परीक्षण कर परामर्श दिया। इस तरह से रविवार और सोमवार, दो दिन में कुल 208 मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ. अभिजीत ने बताया कि शिविर में मांस पेशियों, गठिया, सिर, नसों में खिंचाव और दर्द के साथ कैंसर पीड़ित मरीजों को भी दर्द निवारण के बारे में परामर्श दिया।
विज्ञापन

शिविर मेें मरीजों को बताया गया कि हड्डियों, मांसपेशियों एवं तंतुओं के रोग में होने वाले दर्द तथा बहुत से रोगों का निवारण बिना सामान्य तरीके से संभव नहीं है। उन्हें उपचार से ही ठीक किया जा सकता है। शहर में यह पहला प्रयास है, जिसका लाभ शहरियों को मिलेगा। शिविर में डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. सबिता अग्रवाल, डॉ. राहुल दीक्षित, डॉ. मेहा अग्रवाल, फिजियोथेरेपिस्ट जय प्रकाश, डॉ. डीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed