फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anyone harassed on social media, tell the police

सोशल मीडिया पर कोई करे परेशान, पुलिस को बताएं

Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anyone harassed on social media, tell the police
बारा। शंकरगढ के सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में बोल - फोटो : NAINI
यदि सोशल मीडिया पर कोई आपको परेशान कर रहा है। लिंक, ओटीपी, उपहार आदि का बहाना बनाकर जानकारी मांग रहा है तो इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करें। उक्त बातें अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में बारा क्षेत्राधिकारी विमल कुमार मिश्र ने छात्राओं से कही।
विज्ञापन

सावित्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज शंकरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सीओ बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित करता है या आपको ब्लैकमेल करता है, तो इसकी जानकारी संबंधित थाने, महिला हेल्प डेस्क और 1090 हेल्पलाइन को दें। जिसपर पुलिस आईटी एक्ट और 354 डी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उतनी ही जानकारी साझा करें, जितनी जरूरत हो। इस दौरान छात्रा तनु शुक्ला, बृज नैना यादव, शीतल, साबरीन आदि ने क्षेत्राधिकारी बारा से सुरक्षा के टिप्स लिए। कॉलेज प्रबंधक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अमिता सिंह, प्रो. भावना शुक्ला, प्रो. रोहित मिश्रा, जीवेश त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, अनिल तिवारी, जीतेंद्र शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।

बारा। शंकरगढ के सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में बोल

बारा। शंकरगढ के सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में बोल- फोटो : NAINI

बारा। शंकरगढ के सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में उपस

बारा। शंकरगढ के सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में उपस- फोटो : NAINI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed