फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anwar Shahzad's bail application approved

UP: मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद की जमानत मंजूर, जमीन हड़पने का है आरोप

Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

मामला गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गाजीपुर के व्यवसायी अबू फखर खान ने जमीन जबरन हड़पने के आरोप में सदर कोतवाली में मुख्तार अंसारी सहित कुल पांच लोगों को इस प्रकरण में नाम नामजद कराया था।

विज्ञापन
Anwar Shahzad's bail application approved
मुख्तार अंसारी - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजवीर सिंह की अदालत ने अनवर शहजाद की ओर से दाखिल जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


मामला गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गाजीपुर के व्यवसायी अबू फखर खान ने जमीन जबरन हड़पने के आरोप में सदर कोतवाली में मुख्तार अंसारी सहित कुल पांच लोगों को इस प्रकरण में नाम नामजद कराया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि 2012 में मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद था। उस दौरान अबू फखर खान को लखनऊ जेल मुख्तार से मिलने के लिए बुलाया गया। जहां उसे रौजा स्थित जमीन को मुख्तार को देने को लेकर धमकियां दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाए गए कि माफिया मुख्तार अंसारी, मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी, बेटे अब्बास अंसारी ने गुंडागर्दी के दम पर व्यापारी की जमीन हड़प ली। इस पूरे मामले में मुख्तार के साले आतिफ रजा, अनवर शहजाद को भी नामजद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed