फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anurag Pandey from Kanpur Nagar secured victory in the election for the member position by obtaining 7,088 votes.

Prayagraj News: सदस्य पद के चुनाव में कानपुर नगर के अनुराग पांडेय ने 7088 मत हासिल कर दर्ज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Anurag Pandey from Kanpur Nagar secured victory in the election for the member position by obtaining 7,088 votes.
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश चुनाव में अनुराग पांडेय ने दर्ज की जीत।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव में कानपुर नगर निवासी निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्धारित मानक कोटे के तहत 7,088 मत प्राप्त कर लिए। इसके बाद उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति और सहमति से निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने अनुराग पांडेय को बार कौंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने 23 अक्तूबर को 58 अतिरिक्त मत भी हासिल किए। वहीं, क्रमांक संख्या 183 के प्रत्याशी नीरज दूबे के अतिरिक्त मतपत्रों की गिनती अभी शेष है। इनकी मतगणना 24 अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना पूरी होने के बाद अनुराग पांडेय को प्राप्त होने वाले सभी सरप्लस और अतिरिक्त मतपत्रों को वरीयता क्रम में शेष बचे प्रत्याशियों को स्थानांतरित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अनुराग पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव, दीपक चतुर्वेदी और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
शीर्ष 24 में शामिल अन्य प्रत्याशी
लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल ने 6840 मत, प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 6267 मत, बुलंदशहर के निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौर 5161 मत, प्रयागराज के पांचू राम मौर्य 5056 मत, अजय यादव ने 4887 मत प्राप्त किए।

गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव ने 4470, बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 4334, लखनऊ के जानकी शरण पांडेय 4110 और जय नारायण पांडेय 4048 मत, प्रयागराज के अमरेन्द्र नाथ सिंह 4020, कानपुर नगर के अंकज मिश्रा 4018, प्रयागराज के इमरान माबूद खान आइएम खान 3881, आगरा के हरजीत अरोड़ा 3823, लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह पीके सिंह 3784, लखनऊ के अखिलेश कुमार अवस्थी 3736, वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी 3684 मत, प्रयागराज के राकेश पाठक 3658 मत, लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ला 3603 मत, लखनऊ के परेश मिश्रा 3583, गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी 3524, प्रयागराज के इमरान उल्लाह 3516, लखनऊ के ब्रजेश कुमार यादव 3290 और मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने 3235 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed