{"_id":"6a5b67ec30ed868eab0ea771","slug":"anti-corruption-bureau-arrests-sub-inspector-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-25-000-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: एंटी करप्शन ने 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, धारा कम करने के लिए मांग रहा था पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: एंटी करप्शन ने 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, धारा कम करने के लिए मांग रहा था पैसे
Sat, 18 Jul 2026 05:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:17 PM IST
सार
सोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक संयम जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक संयम जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के दौरान धाराएं कम करने के एवज में शिकायतकर्ता से घूस मांग रहे थे।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही 25 हजार रुपये दरोगा को दिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पूरे प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन