{"_id":"5f871e068ebc3e9b9242014e","slug":"another-property-of-former-mp-atik-ahmed-will-be-attached-worth-in-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक और संपत्ति कुर्क होगी, कीमत करोड़ों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक और संपत्ति कुर्क होगी, कीमत करोड़ों में
Thu, 15 Oct 2020 10:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद की एक और संपत्ति का पता लगाया गया है। डीएम ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में मिली संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही संपत्ति प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगा। नीम सराय में मिला प्लाट अतीक के ही नाम पर है। इसके अलावा धूमनगंज में कुछ और संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है कि वह भी अतीक की है। पुलिस कागजातों को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
अतीक अहमद और उसके गिरोह ने अपराध से जिन संपत्तियों को अर्जित किया है, पुलिस ढूंढकर उन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में 420 वर्ग मीटर का एक प्लाट चिन्हित किया था। इसे बाउंड्री से घेरा गया था। जिस जगह यह प्लाट है, उसकी कीमत कई करोड़ की आंकी गई। जांच में पता चला कि अतीक ने 2006 में महज 16 लाख 80 हजार रुपये में अपने नाम लिखवा ली थी। करोड़ों की इस जमीन को अतीक अहमद ने अपने नाम से लिया था।
अतीक ने बहुत कम संपत्तियों को अपने नाम से लिया है। उसमे से नीम सराय की प्रापर्टी भी है। पुलिस ने अपनी जांच आख्या में इसे अपराध से कमाई गई संपत्ति बताते हुए डीएम से कुर्क करने की सिफारिश की। डीएम ने बुधवार को संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए। उन्होंने संपत्ति को 26 अक्टूबर तक कुर्क करने जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने कुर्क संपत्ति का प्रशासक इंस्पेक्टर धूमनगंज को नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि जल्द ही अतीक की नीम सराय वाली संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।