फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another property of former MP Atik Ahmed will be attached, worth in crores

पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक और संपत्ति कुर्क होगी, कीमत करोड़ों में

Thu, 15 Oct 2020 10:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Another property of former MP Atik Ahmed will be attached, worth in crores
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
अतीक अहमद की एक और संपत्ति का पता लगाया गया है। डीएम ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में मिली संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही संपत्ति प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगा। नीम सराय में मिला प्लाट अतीक के ही नाम पर है। इसके अलावा धूमनगंज में कुछ और संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है कि वह भी अतीक की है। पुलिस कागजातों को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 अतीक अहमद और उसके गिरोह ने अपराध से जिन संपत्तियों को अर्जित किया है, पुलिस ढूंढकर उन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में 420 वर्ग मीटर का एक प्लाट चिन्हित किया था। इसे बाउंड्री से घेरा गया था। जिस जगह यह प्लाट है, उसकी कीमत कई करोड़ की आंकी गई। जांच में पता चला कि अतीक ने 2006 में महज 16 लाख 80 हजार रुपये में अपने नाम लिखवा ली थी। करोड़ों की इस जमीन को अतीक अहमद ने अपने नाम से लिया था।
विज्ञापन


अतीक ने बहुत कम संपत्तियों को अपने नाम से लिया है। उसमे से नीम सराय की प्रापर्टी भी है। पुलिस ने अपनी जांच आख्या में इसे अपराध से कमाई गई संपत्ति बताते हुए डीएम से कुर्क करने की सिफारिश की। डीएम ने बुधवार को संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए। उन्होंने संपत्ति को 26 अक्टूबर तक कुर्क करने जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने कुर्क संपत्ति का प्रशासक इंस्पेक्टर धूमनगंज को नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि जल्द ही अतीक की नीम सराय वाली संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed