{"_id":"5f15b1f98ebc3ea08c1ee90a","slug":"another-opportunity-to-apply-acf-rfo-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएफ\/आरएफओ मेंस के आवेदन को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएफ/आरएफओ मेंस के आवेदन को एक और मौका
Mon, 20 Jul 2020 08:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा परीक्षा-2019 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए एक और मौका प्रदान किया है। कोविड-19 के कारण आवेदन प्रक्रिया आई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते हुए 14 अगस्त तक आवेदन की हार्डकॉपी आयोग में जमा करनी है।
एसीएफ के दो और आरएफओ के 53 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने इस साल 17 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया और इसके बाद सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांग लिए गए लेकिन कोविड-19 के कारण आई बाधाओं में फंसे तमाम अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थियों ने आयोग में गुहार लगाई तो उन्हें राहत प्रदान करते हुए आयोग ने मेंस के आवेदन के लिए एक अन्य अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया। एसीएफ/आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा इस सात 19 सितंबर से प्रस्तावित है।
यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए ऐसे अभ्यर्थी जो कोविड-19 के कारण परीक्षा शुल्क एवं ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए हों, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। 21 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञप्ति में उल्लिखित अनुदेशों का भली-भांति अध्ययन कर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी करनी होगी। साथ ही परंपरागत आवेदन पत्र भरकर अभिलेखों सहित 14 अगस्त तक आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।