फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another lady Dawn became the challenge

एक और लेडी डॉन बनी चुनौती

Sun, 19 Jul 2015 01:42 AM IST
रजनीश मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रजनीश मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। वाहन चोर गैंग की सरगना एमबीए पास श्वेता गुप्ता के बाद एक और लेडी डॉन मनीषा पुलिस और एसटीएफ के लिए चुनौती बन गई है। वह लगातार लोकेशन बदल कर पुलिस और एसटीएफ को झांसा दे रही है। श्वेता तो गिरफ्तार हो गई लेकिन मनीषा इतनी शातिर है कि पुलिस के पास उसकी फोटो तक नहीं है। पिछले दिनों एसटीएफ ने नवाबगंज इलाके से तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार किया तो इस लेडी डॉन का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आई।
विज्ञापन


भाड़े पर हत्या और लूट क रने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को एसटीएफ ने मंगलवार रात नवाबगंज के अटरामपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों के निशाने पर प्रधानपति की हत्या की चश्मदीद युवती थी। जिनकी हत्या की सुपारी शूटरों को मिली थी। लालगोपालगंज इलाके का एक सराफा कारोबारी भी उनके रडार पर था जिसके साथ लूट करने वाले थे, लेकिन इससे पहले एसटीएफ और नवाबगंज पुलिस ने तीन बदमाशों दिनेश यादव, यशवंत कुमार उर्फ बबलू सरोज, उर्फ कटकू पासी और शैलेश पांडेय को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि प्रतापगढ़ जेल में बंद एक अपराधी ने अंधियारी के एक युवक की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस को पता चला है कि मनीषा नामक की यह लड़की वारदात से पहले रेकी करती है। सराफा कारोबारी के साथ लूट की रेकी कर चुकी थी। हत्या की चश्मदीद युवती की हत्या से पहले मनीषा के साथ चारों सिविल लाइंस के एक मॉल में फिल्म देखने के लिए जाते। उसके बाद मनीषा अंदर ही रहती और वारदात के बाद तीनों वापस लौटकर मॉल पहुंच कर फिल्म देखते, लेकिन इससे पहले ही तीनों एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। लेकिन, मनीषा एसटीएफ को चकमा देने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस उस तक पहुंचती वह फरार हो गई। मनीषा बेहद शातिर दिमाग है। वारदात को गिरोह कब, कहां और कैसे अंजाम देगा इसकी पूरी साजिश मनीषा ही तैयार करती है। पुलिस मनीषा की तलाश में जुटी है। वह मोबाइल तो इस्तेमाल करती है, लेकिन नंबर कुछ दिनों पर बदलती रहती है। पुलिस के पास मनीषा की फोटो तक नहीं है। नवाबगंज इलाके की रहने वाली लेडी डॉन मनीषा अविवाहित है और वह अपने घरवालों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखती है। एसओ नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए सुपारी किलर से पूछताछ के बाद पता चला कि मनीषा उनके लिए रेकी करती है। वह बेहद शातिर है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed