फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   anmashtami celebrated in Sangam city, temples decorated with colorful lights

Prayagraj : संगमनगरी में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों की रंग बिरंगे झालरों से सजावट, सजाई गईं माखनचोर की झांकी

Sat, 16 Aug 2025 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की संगमनगरी में चहुंओर धूम रही। कान्हा की बांसुरी, कपड़े और सजावटी सामान की जमकर खरीददारी की गई। रूप गौड़िय मठ और इस्कॉन मंदिर समेत भगवान माधव के सभी मंदिरों में सजावट की गई और झांकियां सजाई गईं।

विज्ञापन
anmashtami celebrated in Sangam city, temples decorated with colorful lights
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की संगमनगरी में चहुंओर धूम रही। कान्हा की बांसुरी, कपड़े और सजावटी सामान की जमकर खरीददारी की गई। रूप गौड़िय मठ और इस्कॉन मंदिर समेत भगवान माधव के सभी मंदिरों में सजावट की गई और झांकियां सजाई गईं। पुलिस लाइन, कचहरी, नैनी सेंट्रल जेल समेत कई स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए। लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। शहर समेत पूरे जिले में जन्माष्टमी की धूम रही। फल और मिठाइयों की की जमकर खरीदारी की गई। माखन और मिश्री की खास मांग रही। इसके अलावा सूखे मेवे और मखानों की भी जमकर खरीदारी हुई।

विज्ञापन


मंदिरों में माखनचोर की विभिन्न रूपों में झांकियां सजाई गईं। कहीं पर राधा-कृष्ण के रासलीला तो कहीं माखनचोरी, कालिया नाग मर्दन, कंस वधन, श्रीकृष्ण जन्म, गीता उपदेश समेत अन्य झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। झांकियों में पहाड़, झरना, नदी के साथ ही विद्युत झालरों का अनूठा संगम दिखा। रूप गौड़िय मठ, रामजानकी मंदिर संगम, इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


राधे राधे के मंत्र मंदिरों में गूंजते रहे। लोगों ने विधि विधान से कान्हा की पूजा अर्चना की। शहर के मुंशी राम पर्साद की बगिया में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कुंज बिहारी धर्मशाला, कटरा में राम वाटिका में लीला का मंचन, श्री पत्थरचट्टी रामलीला कमेटी परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के साथ ही फायर ब्रिगेड और आयकर विभाग में जन्माष्टमी मनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed